Site icon Buziness Bytes Hindi

यह गांधी नहीं गोडसे का हिंदुस्तान है, अब कश्मीर भी गोडसे का बना रहे हैं


यह गांधी नहीं गोडसे का हिंदुस्तान है, अब कश्मीर भी गोडसे का बना रहे हैं

नई दिल्ली। आज का हिंदुस्तान गांधी का नहीं, गोडसे का हिंदुस्तान है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अब वे (बीजेपी सरकार) गोडसे का कश्मीर बनाना चाहते हैं। महबूबा ने धारा 370 हटाने को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिये और पीएम ने माफी भी मांगी।

Read also: महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर के त्राल शहर में जाने से रोका गया

आज तक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गैर संवैधानिक और अवैध तरीके से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कहा जा रहा है कि हमने नया कश्मीर बनाया है। महबूबा ने पूछा, ‘कहां है नया कश्मीर?’ नया हिंदुस्तान की बात क्यों नहीं की जाती। महबूबा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की बात करने वालों को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहने वाले मुस्लिम, यहां तक की फिल्मी सितारों को भी समाजिक रूप से दूर करने का काम कर रहे हैं। यह हिंदुस्तान गांधी का नहीं है बल्कि यह हिंदुस्तान तो गोडसे का है और अब गोडसे का कश्मीर बनाया जा रहा है।

अनुच्छेद 370 की वापसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में महबूबा ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लियेे जाने का उदाहरण दिया। भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मेरे पिता ने सोचा की भाजपा देशभक्त है। मगर भाजपा राजनीतिक लाभ के लिये किसी भी चीज का त्याग कर सकती है। वह (भाजपा) किसानों को कुचल सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं।

Exit mobile version