Bajaj Finance FD – हमारा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, तो इस मौके पर आइए जानें कि बीते वर्षों में आजादी किस तरह विकसित हुई है। भाषण, अभिव्यक्ति, धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक मानदंडों की स्वतंत्रता तो आजादी के लिए सबसे पहली जरूरत है, लेकिन अपने नियमों और शर्तों पर जीने की काबिलियत निश्चित तौर पर वित्तीय स्वतंत्रता से ही मिलती है। वित्तीय स्वतंत्रता आपको आत्मनिर्भर बनाती है। वित्तीय स्वतंत्रता का सही मतलब अपने बलबूते पर जिंदगी जीने, जरूरी चीजों के लिए भुगतान करने और अपने भविष्य की डोर अपने हाथों में रखने के लिए पर्याप्त पैसे कमाना है। संभव है कि आपकी नियमित आमदनी आपको हमेशा मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने में मदद करने के लिए पर्याप्त न हो।
इसलिए, सोच-समझकर स्थाई साधनों में निवेश करना वित्तीय स्वतंत्रता का एक अनिवार्य पहलू है, जो आपको समय के साथ अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, स्टॉक इंडेक्स में उतार-चढ़ाव तथा मौद्रिक नीतियों में बदलाव के चलते उन सभी निवेशकों की रातों की नींद हराम हो गई है, जो अपनी जमा-पूंजी को स्थिरता के साथ बढ़ाना चाहते हैं। लिहाजा निश्चित आमदनी वाले निवेश के साधन उन सभी निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जो सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का ऐसा ही एक पसंदीदा माध्यम है, जो आपको गारंटी के साथ रिटर्न प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
यह जानने के लिए आगे पढ़ें कि, कौन सी बात FD को वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए निवेश का सबसे अच्छा माध्यम बनाती है।
- रिटर्न की गारंटी
आप सही मायनों में आर्थिक रूप से तभी स्वतंत्र हो सकते हैं, जब आपने बाजार के जोखिमों से पूरी तरह छुटकारा पा लिया हो। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट आपको बाज़ार के उतार-चढ़ाव के जोखिम से पूरी तरह छुटकारा दिलाता है और आपको निवेश पर निश्चित रिटर्न पाने का अवसर देता है।
RBI की नीतिगत घोषणाओं के बाद बैंक FD ब्याज़ दरों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है, लेकिन आर्थिक अस्थिरता के बावजूद बजाज फाइनैंस FD दरें बाज़ार में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा, इस FD को CRISIL (FAAA/स्टेबल) और ICRA (MAAA/स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जो उच्चतम स्थिरता रेटिंग है।
- बैंक FDs की तुलना में ज्यादा कमाई
8.60% की आकर्षक ब्याज़ दर के साथ बजाज फाइनैंस FD दूसरों से बिल्कुल अलग है, और ये दरें मौजूदा ग्राहकों के लिए 8.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75% तक जा सकती हैं। बजाज फाइनैंस द्वारा दी जाने वाली अधिकतम FD ब्याज़ दरों से आपको अपनी जमा-पूंजी को और बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
- विकल्प चुनने की स्वतंत्रता
आजादी का मतलब है विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, और निवेश का यह साधन आपको अपनी जरूरतों के अनुरूप निवेश की शर्तों को चुनने की सुविधा देता है।
- सुविधाजनक समयावधि– अपनी वित्तीय जरूरतों और बनाई गई योजना के अनुसार, आप 12 से 60 महीनों के बीच की समयावधि का चयन कर सकते हैं। चूंकि आपके पास नकद पैसों का प्रवाह एवं इसकी उपलब्धता वित्तीय स्वतंत्रता का बेहद महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए समयावधि चुनने में सुविधा मिलने से आपको हर समय नकद पैसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
- निवेश को आगे बढ़ाने की सुविधा – सुविधाजनक समयावधि आपके लिए अपने निवेश को आगे बढ़ाना आसान बनाती है। इसके लिए आप मल्टी-डिपॉजिट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें आप एक चेक के जरिए अधिकतम 5 FDs में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग समयावधि के लिए FD में निवेश करने पर आपको नियमित अंतराल पर आमदनी में मदद मिलेगी, जिससे आपको नकद पैसों की उपलब्धता बनाए रखने मदद मिलेगी। इस तरह आप अपने जीवन की सभी प्रमुख घटनाओं के लिए बेहद कुशलतापूर्वक योजना बना सकते हैं।
- ब्याज़ का भुगतान पाने की अवधि – आप अपनी जरूरतों के आधार पर समय-समय पर रिटर्न प्राप्त करने, या फिर समयावधि के अंत में चक्रवृद्धि ब्याज़ के आधार पर भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुरूप ब्याज़ के भुगतान के विकल्पों को चुन सकते हैं- मासिक, तिमाही, वार्षिक या फिर मैच्योरिटी के समय।
- निवेश का माध्यम – इतना ही नहीं, बजाज फाइनैंस आपको डेबिट कार्ड, चेक जैसे विकल्पों के साथ निवेश शुरू करने का विकल्प भी प्रदान करता है, या फिर आप बड़ी आसानी से अपनी FD बुक कर सकते हैं।
अगर आप अपनी जमा-पूंजी को बड़ा बनाना चाहते हैं और भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं; जैसे कि आपके बच्चे की उच्च शिक्षा/विवाह, छुट्टियों पर विदेश घूमने की योजना या रिटायरमेंट के लिए, तो आप कम्युलेटिव फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प चुन सकते हैं।
अगर आप अपने निवेश के जरिए रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना चाहते हैं, तो आप नॉन-कम्युलेटिव डिपॉजिट का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें आपको नियमित अंतराल पर ब्याज़ के रूप में आमदनी होती है। वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों के लिए यह निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है, जो अपनी बचत से नियमित आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं।
- FD पर लोन की सुविधा
जिंदगी में पैसों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है, ऐसी परिस्थितियों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। किसी तरह की दुर्घटना, अस्पताल में भर्ती होने की नौबत, या फिर कारोबार में नुकसान अथवा पैसे डूब जाने से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। FD पर तुरंत मिलने वाला ऑनलाइन लोन, संकट के समय में आपके चारों ओर एक ढाल बना देगा। इस तरह आपको अपनी जमा-पूंजी को खत्म करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- लंबी कागजी कार्रवाई से छुटकारा
लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने और जटिल कागजी कार्रवाई के चक्कर में फंसने की जरूरत क्या है? पुराने तरीकों से छुटकारा पाकर बेहद सरल तरीके से ऑनलाइन आवेदन करें और बजाज फाइनैंस FD प्राप्त करें। आप अपने घर पर आराम से रहते हुए अपनी मेहनत की कमाई का आसानी से निवेश कर सकते हैं।
आप न्यूनतम 25,000 रुपये का निवेश करके आज ही अपना बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD अकाउंट खोल सकते हैं। सबसे बेहतर FD दरों में से एक का भरपूर लाभ उठाने के लिए आज ही निवेश करें, और अपनी वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएँ।

