Site icon Buziness Bytes Hindi

चुड़ैल बन वापसी कर रही है यह मशहूर एक्ट्रेस

Entertainment: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को कौन नहीं जानता इन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत रखा है। वही वर्ष 2014 में बिगबॉस में आने के बाद पवित्रा टीवी जगत से दूर हो गई। लेकिन अब लम्बे समय के बाद यह टीवी जगत में शानदार वापसी की तैयारी कर चुकी है। इस बार यह टीवी पर किसी अदाकारा की भूमिका में नहीं बल्कि एक चुड़ैल की भूमिका में नजर आएंगी। पवित्रा टीवी पर आने वाले नए शो नागमणि से वापसी करेगी।

जानकारी के मुताबिक आने वाले शो नागमणि को वेदराज प्रोड्यूस कर रहे हैं। आदित्य रेडिजा और आलिया घोष इस शो में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबरों की माने तो नागमणि के मेकर्स ने पवित्रा के नाम पर मुहर लगाते हुए बताया है कि वह इस शो में चुड़ैल का किरदार निभाएंगी। 
बता दें शो नागमणि से पहले भी पवित्रा ने चुड़ैल का किरदार निभाया है। इन्होंने बच्चो के पसंदीदा शो बालवीर रिटर्न में चुड़ैल का किरदार निभाया था।
Exit mobile version