Azamgarh By-Election : डिंपल नहीं ये चेहरा होगा आजमगढ़ से सपा का उम्मीदवार

उत्तर प्रदेशAzamgarh By-Election : डिंपल नहीं ये चेहरा होगा आजमगढ़ से सपा का...

Date:

आज़मगढ़ और रामपुर में होने वाले लोकसभा सीटों के उपचुनावों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर सियासी चर्चाएं गर्म हैं. इन्हीं गर्म चर्चाओं में अब आजमगढ़ की सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से के नया नाम सामने आया है. ख़बरों के मुताबिक आज़मगढ़ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की जगह सुशील आनंद को पार्टी उम्मीदवार बनाया जा रहा है, अभी तक इस सीट से डिम्पल यादव और रमाकांत यादव का नाम चल रहा था. 

Also Read : कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले PM Modi की मंशा, देश में हो मज़बूत विपक्ष

समाजवादी पार्टी अब लोकसभा की इन दो सीटों पर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाने जा रही है. रामपुर से जहां कोई मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की बात है वहीँ आजमगढ़ से अब दलित समुदाय पर सपा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. बता दें कि सुशील आनंद सपा के पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के पुत्र हैं जिनका कोरोना काल में निधन हो गया था. बलिहारी बाबू पहले काफी लम्बे समय तक बामसेफ और बसपा के साथ रहे थे और बाद में सपा ज्वाइन कर ली थी.

बता दें कि आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में करहल सीट से चुनाव लड़ने और जीतने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफ़ा दिया था. आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है, विधानसभा चुनाव में यहाँ से सभी सीटों पर सपा का परचम लहराया था. आज़मगढ़ से अभी तक बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है, यहाँ से गुड्डू जमाली बसपा के उम्मीदवार है जो विधानसभा चुनाव में मुबारकपुर से ओवैसी की पार्टी की तरफ से चुनाव लड़े थे और बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था.

Also Read : Rampur By-Election : आज़म की बहू को अखिलेश बना सकते हैं रामपुर से उम्मीदवार

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related