शादी के दो साल बाद ही जहां कुछ शादीशुदा लोगों की जिदगी के रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं, वहीं एक शादीशुदा जोड़ा ऐसा भी जो दो दिन, दो हफ्ते या दो तहीने नहीं बल्कि पूरे दो सालों तक अपना हनीमून ही मनाते रहे। जाहिर पूरे दो साल तक हनीमून मनाने में लाखों रुपये का खर्च भी आया होगा। दिलचस्प तो यह रहा कि, हनीमून पर यह जोड़ा अपने बच्चे और डॉगी भी गये। यह रोचक हकीकत ब्रिटेन से है।
कोरोना काल से पहले यानि साल 2019 में रॉस और सारा की मैरिज हुई। बाद में दोनों ने दुनिया की सैर का निर्णय लिया। मंशा हनीमून की थी पर यह कोई नॉर्मल वेकेशन नहीं थी। इस मस्ती पर निकलने से पहले उन्होंने अपनी जॉब से रिजाइन कर दिया। अपना घर रेंट पर उठा दिया। बाद में इस जोड़े ने रोमांटिक लांग ट्रिप पर अपने साथ पुत्र और अपने पेट लैब्राडोर को भी लेते गये।
धरती पर स्वर्ग है हिमाचल प्रदेश, इन जगहों की जरूर करे सैर
रोमांटिक ट्रिप में जोड़े ने फ्रांस से लेकर स्विटरजरलैंड, इटली, स्पेन, टर्की और बुल्गेरिया का सफर पूरा किया। एक न्यूज के अनुसार अब यह जोड़ा लौट आया है। उनका मासूम पुत्र जो ट्रिप के दौरान तीन बरस का था अब पांच बरस का हो चुका है।
राजस्थान की खूबसूरती देखने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर
मिली खबर के मुताबिक, जोड़े ने पूरी यात्रा अपनी प्राइवेट वैन से ही पूरी की और इसके लिए लगभग तेरह लाख रुपये खर्च कर डाले। रॉस के मुताबिक, वह जब भी अपनी वैन का दरवाजा खोलता तो खुद को एक और नई जगह पाता। हममें से किसी भी को भी नहीं पता कि आगे हम कहां जाएंगे, कहां रहेंगे।

