न्यूज़ डेस्क : जी हाँ जब दूसरे देशों से आने वाले लोगों को हमारे देश में खास सुविधाएं दी जाती है तो फिर हमें भी मिलनी चाहिए इसलिए यदि आप किसी दूसरे देश में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता रहे है ऐसे देश जहाँ आप सुरक्षित महसूस करेंगे आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में.
जापान : जापान दुनिका के सबसे सुरक्षित देशों में से है जहां क्राइम रेट बहुत ही कम है जिसके पीछे जापान के लोगों का अपने कल्चर को खास तवज्जो देना है यहां के नियम-कानून, इकोनॉमी बताती है कि जापान हर किसी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
कनाडा : कनाडा में सबसे ज्यादा विदेशी रहते हैं इस वजह यह है कि यह शहर सुरक्षित होने के साथ बहुत बड़ा हैं कनाडा अपने सिटीजन्स को बहुत ही कम रेट में हेल्थ इन्श्योरेंस देता है जिससे आप पब्लिक हो या प्राइवेट दोनों ही तरह के हॉस्पिटल्स में अच्छे ट्रीटमेंट्स का फायदा उठा सकते हैं सर्दियों में यहां पर 6 महीने तक कड़ाके वाली ठंड पड़ती है यहां आकर आप सुकून और शांति वाली लाइफ बिता सकते हैं।
फिनलैंड : फिनलैंड को खासतौर से डेमोक्रेटिक, ह्यूमन राइट्स और सिविल लिबर्टी वाला देश माना जाता है जहां क्राइम रेट कम है यहां पर फ्रेंडली एन्वायरन्मेंट है, इकोनॉमी स्टेबल है सजा के तौर पर यहां नागरिकों को मिलने वाली सारी सुविधाओं से बेदखल कर दिया जाता है और उन पर अच्छा खासा फाइन भी लगाया जाता है यहां सबको एक जैसी एजुकेशन सुविधाए मिलती है यहां के लोकल हों या इंटरनेशनल सभी में अव्वल दर्ज की सुविधाएं मिलती हैं।
चेक रिपब्लिक : चेक रिपब्लिक में दुनिया के कोने-कोने से टूरिस्ट यहां कि खुबसुरती को देखने के लिए आते है अगर आपको यहां की भाषा नही आती तो आपको यहां पर 112 हेल्पलाइन नंबर मदद के लिए मिलते है अगर आप यूएस सिटीजन हैं तो आपके लिए घूमने और बिजनेस करने का बेहतरीन मौका हो सकता है क्योंकि यहां वीजा के लिए 90 दिनों की छूट है गर्मियों में यहां पहाड़ों पर और सड़कों पर साइकिल राइड का मजा ले सकते हैं और सर्दियों में स्कीइंग का।
ऑस्ट्रेलिया : अगर आप कही घुमने का प्लेन कर रहें है तो ऑस्ट्रेलिया जाना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है यहां पर आपको अलग-अलग कल्चर के लोग मिलेगे और यहां फैमिली और फ्रेंड्स जैसे रिलेशनशिप्स को लोग टॉप पर रखते हैं यहां पर बच्चे अपनी हायर स्टडीज के लिए आते है यहां पर बहुत सी ऐसी हेल्थकेयर सुविधाएं है जोकि यहां के लोकल और बाहर से आने वाले लोगों के लिए अवेलेबल हैं।
स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड को 26 इन्डिपेंडेंट राज्यों में बांटा गया है और यहां की अपनी 4 ऑफिशियल भाषाएं हैं, जिसके अपने नियम व कानून हैैं दुनिया के कई सारे बड़े बैंकों के हेडक्वॉटर्स भी यहां हैं हर सेकेंड में यहां ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं अवेलेबल रहती हैं क्राइम रेट कम होना, इकोनॉमी बैलेंस होना, इसे दुनिया की शांत और सुरक्षित देशों में शामिल करता है।
ऑस्ट्रिया : ऑस्ट्रिया सुरक्षित और शांत देशों की लिस्ट में गिना जाता है यहां पर लोगो की पॉप्यूलेशन बहुत ही कम है यह साफ-सुथरा होने के साथ यहां पर चारों ओर बर्फ से ढ़के ऑल्पस के पहाड़ दिखाई देते है ऑस्ट्रिया दुनिया के सबसे अमीर देशों में होने के साथ द लैंड ऑफ म्यूजिक के तौर पर जाना जाता है अगर आप यहां आकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो जल्दी ही प्लान करें।

