Site icon Buziness Bytes Hindi

Champawat by-election : चंपावत में महिला वोटरों को साध रहीं भाजपा की ये तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री, जाने क्या है प्रचार का तरीका

चंपावत। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव जिताने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए जहां प्रदेश सरकार के मंत्रियों के हाथ चंपावत में चुनाव प्रचार की कमान है। वहीं दूसरी ओर चंपावत विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और तेजतर्रार भाजपा की विधायक रेखा आर्य के हाथ में है। भाजपा ने मंत्री रेखा आर्य को एक रणनीति के तहत चंपावत में महिला वोटरों को साधने की कमान सौंपी है।

Also Read :  Champawat by-election – अंतिम दौर में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा का योगी पंच

बता दें कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भाजपा प्रत्याशी और भाजपा पर चंपावत उपचुनाव में सत्ता दुरूपयोग का आरोप लगा चुकी हैं। जिसको देखते हुए भाजपा संगठन ने कांग्रेस की महिला प्रत्याशी के खिलाफ विशेष रणनीति के तहत तैयारी की है। भाजपा की ओर से महिला मतदाताओं को साधने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य चंपावत में पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। उनको चंपावत में महिला मतदाताओं को सांधने की जिम्मेदारी मिली हुई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रेखा आर्य चम्पावत विधानसभा में पूरी तरह से जनसभाएं कर रही हैं और महिला मतदाताओं कोे साधने का काम कर रही हैं।

मंत्री रेखा आर्य बनबसा और टनकपुर मंडल में डोर टू डोर के अलावा मौका मिलने पर शाम को जनसभाएं कर चुनाव अभियान को गति दे रही हैं। मंत्री रेखा आर्य बनबसा सहित टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी के लिए प्रचार कर वोट मांग रही हैं। यह इलाका इसलिए अहम है क्योंकि यह उस खटीमा विधानसभा से जुड़ा हुआ है। जहां से विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम धामी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसलिए भाजपा यहां पर महिला मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में कमी नहीं रखना चाहती।

Also Read : BJP MLA’s brother’s wife arrested in Kochi: भाजपा विधायक के भाई की पत्नी कोच्चि में गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में थी फरार

इसी के चलते तेज-तर्रार मंत्री रेखा आर्य को ग्राउंड जीरो की जिम्मेदारी मिली है। इसी के साथ सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी रेखा आर्य के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। बनबसा क्षेत्र में 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। इनके बीच मंत्री रेखा आर्य सीएम धामी के लिए महिलाओं का बेटा बता वोट मांग रही हैं। रेखा आर्य के साथ ही कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए जनसभाएं करने के साथ हर दरवाजे पर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं।

Exit mobile version