Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: मायावती का करीबी रहे इस ब्राहमण नेता ने बसपा से निष्कासन के बाद कही ये बड़ी बात

लखनऊ। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और मायावती के करीबी नकुल दुबे को भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। नकुल दुबे कभी बसपा में पार्टी का ब्राहमण चेहरा हुआ करते थे। लेकिन जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया तो उसके बाद पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि उनके और उनके संपूर्ण समाज के साथ अब न्याय हुआ है।

Also Read : UP News : सपा में बने रहें या फिर भाजपा की तरफ मारे पलटी! ओपी राजभर कर रहे राजनैतिक आंकलन

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे बहन जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि वे अब सर्व समाज के लिए काम कर सकेंगे। आपके निष्कासन का कारण बताते हुए नकुल दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली बसपा की हार की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। उनको किसी ने बुलाया नहीं था।

नकुल दुबे ने बताया कि उनको बहन मायावती की तरफ से कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जिसका जवाब भी उन्होंने नहीं दिया। नकुल दुबे ने कहा कि बहन जी पार्टी की हार से बौखला गई हैं। इसलिए वे ऐसे कदम उठा रही है।

Also Read : सरकार से क्यों निराश हैं आरक्षित वर्ग के ये अभ्यर्थी, Akhilesh Yadav से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे

बता दें कि गत शनिवार को बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बसपा विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मायावती ने निष्‍कासित कर दिया था। इसके बादे में बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पूर्व मंत्री नकुल दुबे पार्टी में अनुशासनहीनता कर रहे हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इस कारण से उनको पार्टी से निकाला जाता है।

Exit mobile version