Site icon Buziness Bytes Hindi

Third Party Insurance Premium Rates: एक जून से बढ़ जाएंगे थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की दरें, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर

मेरठ। एक जून से थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की दरें बढ़ने जा रही है। यानी अब अगर एक जून से थर्ड पार्टी वाहन का इंश्योरेंस कराते हैं तो वह बढ़ी दरों पर ही होगा। इससे पहले 2019 में दरों में बढ़ोत्तरी की गई थी। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण वाहन बीमा प्रीमियम की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की हुई थी। अब बढ़ी दरें एक जून 2022 से लागू होगी। तीसरी पार्टी वाहन बीमा प्रीमियम की बढ़ी दरें दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर लागू की गई हैं। इससे वाहन चालकों पर महंगाई की एक और मार पड़ने जा रही है। केंद्र सरकार की सहमति के बाद इस संबंध में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने बढ़ी बीमा प्रीमियम दरों की अधिसूचना जारी कर दी है।

Also read: Bajaj Finserv “Savdhaan Rahein, Safe Rahein” कैंपेन का तीसरा संस्करण लॉन्‍च

जारी अधिसूचना के अनुसार हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों को बीमा प्रीमियम पर 7.5 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अनुसार 30 किलोवाट तक क्षमता की ई-कार के लिए तीन साल का प्रीमियम 5,543 रुपये देना होगा। वहीं, 30 किलोवाट से 65 किलोवाट के बीच ई-कार के लिए तीन साल का प्रीमियम 9,044 रुपये देना होगा। जबकि 65 किलोवाट से ज्यादा क्षमता वाली ई-कार की प्रीमियम तीन साल के लिए 20,907 रुपये होगी। वहीं 1000 सीसी इंजन क्षमता वाली निजी कारों के लिए के लिए अब 2,094 रुपये का प्रीमियम देना होगा। पहले ये 2072 रुपये था।

Also read: देश के कुल सूचीबद्ध शेयरों में से चार फीसदी शेयर हैं एलआईसी के पास

1000 से 1500 सीसी की निजी वाहन के लिए अब 3,416 रुपये प्रीमियम भरनी होगी। पहले इसके लिए 3,221 रुपये देने पड़ते थे। 1500 से अधिक सीसी इंजन क्षमता वाली कारों के लिए 7,890 रुपये थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम देना होगा। जोकि पहले 7,897 रुपये था। यानी यहां पर सात रुपये की कमी की गई है। वहीं दोपहिया वाहनों की बात करें तो 150 सीसी से अधिक परन्तु 350 सीसी से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के लिए 1366 रुपये प्रीमियम जमा करना होगा। 350 सीसी से अधिक क्षमता के वाहनों के लिए 2,804 रुपये देने होंगे।

Exit mobile version