बाजार:- देश मे इस समय महंगाई ने आग लगा रखी है लोग लगातार महंगाई की इस चोट के घाव से प्रताड़ित है। वही अब लोगो के लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समिति के नतीजों को लेकर चिंता है। क्योंकि आज यानी बुधवार को मौद्रिक नीति समिति के संदर्भ में फैसला आ जायेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही ऐसे संकेत दे चुके हैं कि रेपो रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी की जा सकती है।
वही अगर आप यह बढ़ोतरी हुई तो लोन लेने वाले ग्राहकों पर इसकी गाज गिरेगी और होम या दूसरे तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। अगर आपने लोन ले रखी है तो उसकी ईएमआई में भी बढ़ोतरी संभव है। विशेषज्ञयों का कहना है बढ़ी हुईं रेपो रेट सबसे ज्यादा आम आदमी को ही प्रभावित करेगी और इससे उन लोगो को सबसे अधिक समस्या होगी जो EMI पर सामान खरीदते हैं।
जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक आज रेपो रेट में 0.25 से 0.50 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। विशेषज्ञयों का कहना है कि यह दर महंगाई पर लगाम कसने के संदर्भ में बढ़ाई जा रही है। रिजर्व बैंक लगातार बढ़ती महंगाई को कम करने का प्रयास कर रही है और इसी सन्दर्भ में उसने रेपो रेट बढाने का निर्णय लिया है। आज से पहले आरबीआई ने पिछले महीने रेपो रेट और कैश रिजर्व रेशियो ( सीआरआर) में वृद्धि की थी बैंक द्वारा रेपो दर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया गया था जबकि सीआरआर में भी 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।
