Site icon Buziness Bytes Hindi

Women Health Tips: पीरियड्स के दौरान ये काम भूल कर भी न करे !

Women Health Tips

लाइफस्टाइल डेस्क। Women Health Tips – पीरियड्स में केवल हाइजीन पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम है जिन्हे पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए। चलिए बताते है आपको।

पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसको सही समय पर अगर नहीं बदलेंगे तो इंफेक्शन का डर बना रहता है। इसलिए पैड को 4 घंटे से ज्यादा देर तक नहीं पहनना चाहिए। ज्यादा देर हो जाए तो ये फटने लगता है। आप दिन में कम से कम 3 बार पैड बदलें।

पीरियड्स में दर्द के कारण एक्सरसाइज स्किप नहीं करनी चाहिए। बल्कि क्सरसाइज करने से आप फ्रेश फील करेंगी और पीरियड्स का दर्द भी कम होगा। लेकिन हैवी एक्सरसाइज आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए भद्रासन, बालासन और उत्तान शीशोसन करे।

पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या होती है, ऐसे में नमक का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक सेवन से शरीर में कई तरह बीमारियां हो जाती हैं, साथ ही आप सॉल्ट वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल न करे।

पीरियड्स के समय ब्लड निकलता है, ऐसे में अधिक न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। इसीलिए भरपूर मात्रा में पोषक तत्व वाला खाना खाए। (Image/Freepik)

Exit mobile version