दादर पहुंचने के बाद आप यहां बहुत कुछ कर सकते हैं, जैसे की:
सिद्धिविनायक मंदिर:
दादर में सिद्धिविनायक मंदिर काफी प्रसिद्ध है और पूरे मुंबई से भक्तों को आकर्षित करता है। आप यहां भगवान गणेश का आशीर्वाद ले सकते है, ऐसा माना जाता है की जो भी सिद्धिविनायक मंदिर जाकर सच्चे दिल से कुछ मांगते है उनकी हर मनोकामना पूरी होती है | 19 वीं सदी में ये मंदिर सबसे अमीर मंदिर कहा जाता था |
अशोक वड़ा पाव और अन्य स्ट्रीट-फूड केंद्र:
अगर आप मुंबई का स्वादिष्ट वड़ा पाव खाना चाहते है तो अशोक वड़ा पाव का जरूर स्वाद ले, आप वही पर महाराष्ट्रीयन भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप गूगल का इस्तेमाल कर सकते है जो आपको दादर के आसपास के कई अन्य स्ट्रीट-फूड केंद्रों का पता लगाने में मदद करेगा।
See also: विचार चित्रण
शिवाजी मंदिर:
आप दादर जाएं तो शिवाजी मंदिर जरूर जाए , ये मंदिर दादर पश्चिम में NC केलकर रोड में स्थित है। आप वह मराठी और कई अन्य प्रसिद्ध नाटकों का भी आनंद ले सकते है |

