Site icon Buziness Bytes Hindi

फ्लाइट बुक करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान


फ्लाइट बुक करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

कई सारी एयरलाइंस वेबसाइट को ऑनलाइन देखने पर दाम अधिक भी दिखते हैं और इन दिनों अधिकतर लोग फ्लाइट्स की बुकिंग ऑनलाइन ही कर रहे हैं, ऐसे में यदि आप चाह रहे हैं कि कम दाम में आपको फ्लाइट की टिकट मिल जाए तो इन  बातों को एक बार जरूर ध्यान से पढ़ें। 

फ्लाइट बुकिंग करते समय कई सारे लोग क्रेडिट कार्ड होते हुए भी उसका उपयोग नहीं करते हैं। इसके पीछे कारण यह भी है कि शायद उन्हें कार्ड के माध्यम से मिलने वाले फ्लाइट से जुड़े ऑफर्स की जानकारी ही नहीं होती है इसलिए वह कोई और माध्यम अपना लेते हैं इसलिए कोशिश करें कि एक बार अपने क्रेडिट- डेबिट कार्ड पर फ्लाइट्स से जुड़े ऑफर जरूर देख लें। 

Image by Gerhard G. from Pixabay 

कई बार हम किसी फ्लाइट का जब रेट पहले बार देखते हैं तो अलग होता है और दूसरी बार देखते हैं तो वह अलग हो जाता है इसलिए इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि आप इनकॉग्निटो मोड में जाकर अपनी फ्लाइट टिकट बुक कर लें। 

एयलाइंस वेबसाइट कई बार आपको प्रिमियम सीट डिस्काउंट का झांसा भी देती है। प्रिमियम सीट के चार्जेस वैसे ही बहुत अधिक होते हैं और ऐसे में यदि वे थोड़ा बहुत भी डिस्काउंट देते हैं, तब भी वो आपको महंगी ही पड़ेगी बल्कि आपकी सामान्य सीट की तुलना में रेट ज्यादा ही जाएगा।

शुक्रवार से सोमवार की सुबह तक फ्लाइट के टिकट अधिकांश समय महंगे ही होते हैं क्योंकि इन दिनों बहुत सारे लोग यात्रा करते हैं। आप फ्लाइट्स के कम से कम दाम में आराम से मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को यात्रा कर सकते हैं। त्योहारों के समय भी फ्लाइट्स के रेट बहुत हद तक बढ़ ही जाते हैं। 

Exit mobile version