इन बातों का जरूर रखे ख्याल अगर बाइक से करने जो रहे हैं लंबी यात्रा

ट्रेवलइन बातों का जरूर रखे ख्याल अगर बाइक से करने जो रहे...

Date:


इन बातों का जरूर रखे ख्याल अगर बाइक से करने जो रहे हैं लंबी यात्रा

 बाइक से लम्बी ट्रिप के लिए बहुत सारी बातें हैं, जो ध्यान रखने योग्य हैं नहीं तो पूरे सफर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जल्दी पहुंचने या पेट्रोल बचाने के चक्कर में कभी भी अचानक से कोई शॉर्ट कट न लें। पहले जो रास्ता तय किया है या जिसकी जानकारी है, उसी से अपने गंतव्य तक जाएं। अचानक रास्ता बदल डालना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

इन बातों का जरूर रखे ख्याल अगर बाइक से करने जो रहे हैं लंबी यात्रा
Image by Pexels from Pixabay 

गाड़ी में एक छोटी सी फर्स्ट एड किट जरूर रखें। फर्स्ट एड किट में बैंडेज, बेटाडीन, कॉम्बिफ्लेम, जफर आदि दवाइयां जरूर रखें। जो भी दवाएं रख रहे हैं, उन्हें एकबार डॉक्टर को जरूर दिखा दें। 

वैसे तो गाड़ियों में टूल बॉक्स होता ही है, लेकिन यदि आपकी गाड़ी में नहीं है या फिर उसमें गाड़ी से जुड़े आवश्यक टूल्स नहीं हैं तो अपनी तरफ से आवश्यक औजार जरूर रख लें, रात-बिरात यदि गाड़ी खराब हो जाती है तो इनसे कुछ तो सहायता मिल ही जाएगी। 

एक राज्य से दूसरे राज्य की ओर यात्रा के लिए यदि जा रहे हैं तब तो जरूरी कागज अपने साथ रखना बेहद आवश्यक हो जाता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related