कोरोना महामारी के चलते लोगों की हेल्थ पर काफी असर पड़ा है, विशेषज्ञों की मानें लंबे समय तक घरों में रहने की वजह से लोगो की शारीरिक और मानसिक सेहत पर असर पड़ा है। लोग ज्यादातर उच्च रक्तचाप की समस्या से लड़ रहे है, इसका प्रमुख कारण तनाव है | यह एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को अंदर से तोड़ देती है | इसीलिए तनाव से बचने का प्रयास करें।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सही दिनचर्या का पालन करना जरुरी है ओर साथ में नियमित अंतराल पर ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करें। आजकल लोग खुद से घर पर ब्लड प्रेशर की जांच कर लेते है , ये बहुत अच्छी बात है लेकिन कुछ बाते है जिनका ध्यान रखना जरुरी है |
Read also: Health Benefits of Wheatgrass Juice: जाने व्हीटग्रास जूस सेवन करने के फ़ायदे, वजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में है कारगर
ब्लड प्रेशर की जांच करने से पहले चाय और कॉफी का सेवन न करें और साथ में पांच मिनट पहले पूरी तरह से शांत हो कर बैठ जाएं। ऐसा करने से ह्रदय गति सामान्य हो जाता है।
ब्लड प्रेशर की जांच करते समय सही तरीके से बैठें, रीढ़ की हड्डी को सीध में रखें और हाथों को ढीला रखें | आप कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जांच करते समय किसी से बात न करें।
Read also: हाइपो-थायरायडिज़्म है ? तो इन चीजों का न करे सेवन
ब्लड प्रेशर जांच वाली मशीन की पट्टी को सही से बांधें और खुले बांह में जांच करें। इसके अलावा 5 मिनट के अंतराल पर दो बार ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए। कोशिश करे ब्लड प्रेशर की जांच सुबह या शाम के समय ही करे |

