Site icon Buziness Bytes Hindi

Winter Vacation में कश्मीर? इन चीजों का जरूर ले मजा!

Winter Vacation

लाइफस्टाइल डेस्क। ये तो हम जानते ही है की कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और क्यों न कहे बर्फ से ढके घास के मैदान, सुन्दर चोटियां, एडवेंचर्स स्पोर्ट्स और ठंड के मौसम में जमी हुई झीलें, बर्फ से ढके पहाड़। ये सब देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है।

अगर आप विंटर वेकेशन में कश्मीर घूमने की सोच रहे है तो इन चीजों का मजा जरूर ले, आपको इस ठंड के मौसम में अलग ही आनंद मिलेगा।

कश्मीर में ले इन चीजों का मजा ( Winter Vacation Kashmir)

ठंड के मौसम में कश्मीर में इन चीजों का मजा ही अलग होता है।

स्कीइंग

विंटर वेकेशन में एडवेंचर्स करने का मन है तो कश्मीर में आप स्कीइंग का मजा ले सकते है, यहां कई स्कीइंग डेस्टिनेशन हैं। इन सब स्कीइंग डेस्टिनेशन में गुलमर्ग राज्य प्रमुख है। यहां अप्रैल के मध्य तक स्कीइंग का मौसम रहता है।

स्नो फेस्टिवल

कश्मीर जा रहे हैं तो स्नो फेस्टिवल में भाग जरूर ले, इसके बिना तो आपका वेकेशन अधूरा ही रह जाएगा। बता दे, ये फेस्टिवल जनवरी के महीने में गुलमर्ग में आयोजित होता है। इस 3 दिन के फेस्टिवल में आप साइकिल चलाना, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और आइस-स्केटिंग जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद ले सकते है।

स्नो ट्रेकिंग

स्नो ट्रेकिंग का आनंद भी यहां आप ले सकते है, स्नो ट्रेक ट्रेकर्स को काफी आकर्षित करता है। आपको इसके माध्यम से कश्मीर की खूबसूरती करीब से देखने को मिलेगी। बदलते लैंडस्केप को देखने का अवसर मिलेगा और न जाने क्या -क्या।

विंटर कैम्पिंग

ठंड के मौसम में कश्मीर कैम्पिंग जरूर करे, ये एक बहतरीन चीज है, जिससे आपको अलग अनुभव मिलेगा। कैंपिंग टूर में आप खूबसूरत झीलों से लेकर बर्फ से ढकी चोटियों को देख सकेंगे। कैम्पिंग के लिए सोनमर्ग, मानसबल झील, अरु घाटी, पैंगोंग झील, गडसर और नुब्रा घाटी जैसी जगहे परफेक्ट रहेगी।

(All Image/Pixabay)

Exit mobile version