कोडाइकनाल पृथ्वी पर स्वर्ग माना जाता है। कैम्पिंग, झरने और सुंदर घाटियों के लिए कोडाइकनाल प्रसिद्ध है | तो यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको कोडाइकनाल में करनी चाहिए –
जब तक आप नीलगिरी के तेल, लौंग, इलायची, कोडाई चॉकलेट, ऑर्गेनिक कॉफ़ी और बेकरी आइटम जैसी लोकप्रिय वस्तुओं की खरीदारी नहीं करते, तब तक कोडाइकनाल की आपकी यात्रा सफल नहीं मानी जा सकती। तो कोडाइकनाल से खरीदारी करना न भूले |
आप कोडाइकनाल की झील की शानदार सुंदरता को देखने जरूर जाए, शहर के केंद्र में स्थित यह अद्भुत दर्शनीय स्थल गर्मी के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाता है।
एडवेंचर प्रेमी के लिए कोडाइकनाल में सिल्वर कैसकेड नाम एक झरना है जो 180 फीट से जमीन पर गिरता है | आप यहां ताजे पानी में तैरने का मजा ले सकते है |
Read also: पति ने दो बच्चियों और पत्नी को दिया जहर, मां-बेटी की मौत
कपल्स के लिए तो कोडाइकनाल परफेक्ट जगह है , यहां पर कपल्स को फलों और मसाले के पेड़ों के जंगल में घूमना बहुत पसंद आएगा | प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए सिल्वर फ़ॉल, कोविलारु झरने, सहमाल कादु और होल हिल्स भी स्थान हैं, जहां आप क्वालिटी समय बिता सकते है |

