भगवान के दरबार में चोरों ने दी दस्तक

मेरठ रीजनभगवान के दरबार में चोरों ने दी दस्तक

Date:


भगवान के दरबार में चोरों ने दी दस्तक

सिकंदराबाद के श्वेताम्बर जैन मंदिर चोरों ने बेशकीमती मूर्ति, लाखो के जेवरात और नगदी चोरी किये

न्यूज डेस्क। सिकंदराबाद के मोहल्ला केसरीवाड़ा स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर चोरों ने लाखो के जेवरात, नगदी और बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली है। सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ, जांच शुरू की। मंदिर में चोरी की घटना से जैन श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

चोर अब मंदिरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। मंगलवार रात को किसी समय सिकंदाराबाद के मोहल्ला केसरीवाड़ा स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर में घुसे चोरों ने वहां से लाखों की अष्टधातु की मूर्तियां, जेवरात और नकदी चुरा ली। सुबह के समय जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह श्वेताम्बर जैन मंदिर पहुंचे तो वहां हुई चोरी का पता चला।

पुजारी द्वारा सूचित किये जाने पर जैन श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने बताया कि चोर 70 प्रतिशत सोना मिश्रित अष्टधातु की प्रतिमा, चांदी के छह छत्र, छह मुकुट जो चांदी की पाॅलिश किये हुए थे, श्रृंगार का सामान चोरी कर ले गये हैं। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को भी नहीं छोड़ा और उन्हें खोलकर उसमे से दान के पैसे निकाल कर ले गये हैं।

मंदिर में पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं मंदिर में चोरी की वारदात से जैन श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से चोरी के मामले का जल्द खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार कर उनसे मूर्ति, जेवरात आदि बरामद करने की मांग की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...