बॉक्स ऑफिस पर एक साथ भिड़ेंगी ये तीन तगड़ी फिल्मे

एंटरटेनमेंटबॉक्स ऑफिस पर एक साथ भिड़ेंगी ये तीन तगड़ी फिल्मे

Date:

इस बार अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। आपको बता दे की 11 अगस्त को सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ रिलीज होने वाली है तो वही अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी उसी दिन रिलीज हो रही है। पहले तो अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में प्लान चेंज करते हुए मेकर्स ने इसको थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया है। ये खबर अक्षय कुमार ने OMG 2 का पोस्टर शेयर कर अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है । आपको बता दे की पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में डमरू बजाते नजर आ रहे हैं। जिसमे उनकी लंबी जटाएं खुली हुई हैं और शरीर व चेहरे पर भस्म लगी हुई है।

इससे पहले OMG में अक्षय कुमार, भगवान कृष्ण बने नजर आये थे और परेश रावल उनके भक्त के रोल में नजर आये थे। लेकिन आपको बता दे दूसरे पार्ट में अब परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी हैं। और वहीं अक्षय इस बार भगवान शिव के रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं OMG 2 में ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल भी भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। और इस फिल्म में यामी गौतम भी हैं।

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

आपको बता दे की रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘एनिमल’ भी 11 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। पहले तो सिर्फ ‘गदर 2’ ही 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि ‘ओएमजी 2’ और ‘एनिमल’ भी उसी दिन रिलीज होने को तैयार हैं। अब तक ऐसा कभी सुनने में नहीं आया है कि कोई बड़ी फिल्म एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई हो , जब भी कभी ऐसा होने वाला होता था तो फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल कर दिया जाता था। ऐसा पहली बार होने वाला है की बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में एक साथ आपस में टकराएंगी।

गदर

करीब 22 साल पहले जब ‘गदर: एक प्रेम कथा’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तक भी उसके साथ आमिर खान की ‘लगान’ मूवी रिलीज हुई थी। बेशक दोनों ही फिल्में खूब चली थी पर फिर भी ‘गदर’ ने ‘लगान’ को पछाड़ दिया था। अब देखना यह होगा कि 11 अगस्त को ‘ओएमजी 2’, ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ में कौन किसको पछाड़ता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...