Site icon Buziness Bytes Hindi

चेहरे से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर अगर ये चीजें अपनाएगी


चेहरे से जुड़ी समस्याएं  होंगी दूर अगर ये चीजें  अपनाएगी

आज हम आपको कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना बातएंगे, जिसे आपको फायदा मिल सके। तो चलिए आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

खीरे 

Image by Monika Schröder from Pixabay 

आपको करना ये है कि पहले खीरे का पेस्ट बना लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाली परेशानियों और रूखेपन से छुटकारा मिल सकता है।

दही

Image Source: Google

आपको करना ये है कि सबसे पहले थोड़ी दही, शहद और गुलाब जल लेकर इन सभी को मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब लगाने के बाद 20 मिनट हो जाएं और ये अच्छे से सूख जाए तो आप इसे अच्छे से धो लें।

संतरे के छिलके

Image by congerdesign from Pixabay 

सबसे पहले संतरे के छिलके को मिक्सी की मदद से पीस लें और फिर इसमें से एक चम्मच लें और उसमें थोड़ी से दही मिला लें। मिलाने के बाद एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं और जब 20 से 25 मिनट बाद ये सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी।

शहद

Image by Дарья Яковлева from Pixabay 

आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी फेस मास्क में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाले दाने और चिपचिपाहट को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

Exit mobile version