Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में देश के ये राज्य, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

मेरठ। एनसीआर दिल्ली, पंजाब के अलावा राजस्थान सहित उत्तरी भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि लू के कारण इन क्षेत्रों में अभी बढ़त जारी रहेगी। 15 जून तक यूपी, हरियाणा,पंजाब, दिल्ली के अलावा दक्षिण-पूर्वी के हिस्सों में लू चलेगी। मध्य और इसके आसपास के पूर्वी इलाकों में लू की स्थिति समाप्त मानी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी भारत में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने और उसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है। 

Read also: आज भी बेहाल करेगी गर्मी, अब सताएगी उमस और खुश्क मौसम की मार

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम भारत के इलाकों में भीषण गर्मी-लू से राहत की उम्मीद है। आईएमडी ने आज मंगलवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 16 और 17 को बारिश की संभावना है। गत सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू चली थी। इसके साथ दक्षिण-पूर्व उप्र, झारखंड, पश्चिम बिहार के अलावा उत्तरी ओडिशा के अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही।

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान में बन रहा है। जिसका असर पश्चिमी उप्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक होगा। यानी यहां पर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तेज बारिश शुरू होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत,उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल भारी बारिश की संभावना है।

Exit mobile version