मेरठ। किसी लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़निश्चय, कड़ी मेहनत, एकाग्रता, लगन और धैर्य का होना आवश्यक है। कोई कार्य असंभव नहीं है। अगर व्यक्ति मन में किसी चीज को करने की ठान ले तो उसे सफलता मिलती ही है। करियर में ऊंचे मुकाम को पाने के लिए मेहतन के साथ भाग्य का साथ जरूरी है। बेहतर कार्य क्षमता और नौकरी की योग्यता होने बाद यह देखने को मिलता है कि अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती। करियर में असफलता के पीछे कड़ी मेहनत की कमी और बहुत हद तक वास्तु मायने रखता है। वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि अगर घर का वास्तु शास्त्र खराब है तो नौकरी मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के ककुछ आसान से उपाय अपनाकर नौकरी में सफलता के साथ भाग्य भी उदय हो सकता है।
Read also: आज है रंभा तृतीया व्रत, जानें पूजाविधि-
1- वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी दिशाओं का विशेष महत्व है। उत्तर की दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है। भगवान कुबेर धन के देवता हैं। अगर किसी को नौकरी में असफलता मिल रही है तो घर के उत्तर दिशा वाली दीवार पर शीशा लगवाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि शीशा काफी बड़ा होना चाहिए। जिसमें पूरा शरीर दिखाई दें। वास्तुशास्त्र के इस उपाय से अच्छी नौकरी के साथ सफलता मिलेगी।
2- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का बीच का हिस्सा ब्रह्मस्थान माना जाता है। इस स्थान पर भगवान ब्रह्मा और भगवान बृहस्पति का निवास बताया जाता है। देवगुरु जातक की कुंडली में सुख,वैभव के अलावा करियर में तरक्की के कारक हैं। ऐसे में घर के इस स्थान पर कोई भारी चीज को न रखें। ब्रह्मस्थान जितना हल्का और साफ रहेगा करियर में अधिक सफलताएं मिलेगी।
3- हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष स्थान है। रुद्राक्ष भगवान शिव का आभूषण है। इसके अलावा रुद्राक्ष माला पहनने से मन शांत और एकाग्र रहता है। रुद्राक्ष कई तरह का होते हैं। वास्तु में बताया है कि नौकरी पाने के लिए एक मुखी, दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
4- वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वभाव और व्यक्तित्व के निर्माण में रंगों का महत्व है। वास्तु के अनुसार घर के पढाई वाले कमरे में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। पीला रंग नौकरी के साथ ही गुरु और भगवान विष्णु को बेहद पसंद है। ऐसे में किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते समय पीले रंग के कमरे में पढ़ाई करना अधिक फलदायी होता है।
5- नौकरी परीक्षा या साक्षात्कार देते समय अपने साथ लाल रंग का रूमाल रखना चाहिए। बताया जाता है कि लाल रूमाल के इस उपाय से नौकरी में सफलता जल्द मिलती है।
6- इंटरव्यू देने से पहले भगवान गणपति और अपने कुल देवी-देवता की पूजा जरूर करें। घर से निकलते समय हमेशा दाया पैर घर से बाहर सबसे पहले रखना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ बताया जाता है।
