Travel News in Hindi: भारत में प्राचीन समय से वास्तुकला और खूबसूरती का बेहतरीन नमूना है | हर साल काफी संख्या में पर्यटक इसका दीदार करने आते है | हालांकि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते सब घर पर ही बंद है , लेकिन ये समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी | खैर , हम आपको भारत की कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जो अपनी वास्तुकला और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है –
मिनाक्षी मंदिर, मदुरई
मिनाक्षी मंदिर मदुरई में स्थित है, और इसकी वास्तुकला का अद्भुत नजारा सबको अपनी तरफ खींचता है | मंदिर में मां पार्वती स्थापित है, इतिहासकारों के मुताबिक छठी शताब्दी में मिनाक्षी मंदिर का निर्माण करवाया गया था।
लामायुरु मठ, लेह
लामायुरु मठ लेह से महज 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसको मूनलैंड यानि चांद की जमीन भी कहा जाता है | लामायुरू मठ एक आकर्षण का केंद्र है। यहां झील की पीली-सफेद मिट्टी बिल्कुल चांद की जमीन की तरह दिखती है। और पूर्णिमा की रात को जब चांद की रोशनी इस पर पड़ती है, तो मिट्टी चांद जैसी चमकने लगती है।
Read also: थाने पहुंचा IMA और बाबा रामदेव का मामला
वाराणसी घाट
वाराणसी गंगा नदी के किनारे स्थित है और ये शहर देवों के शहर के लिए प्रसिद्ध है। यहां की संध्याकाल में गंगा आरती देखने लायक रहती है। यहां ऐसा मानते है की मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार करने वाले से मृत व्यक्ति की आत्मा को मुक्ति मिल जाती है।

