मेकअप की ये गलतियां आपकी आंखों को पहुंचा सकती हैं नुकसान

लाइफस्टाइलमेकअप की ये गलतियां आपकी आंखों को पहुंचा सकती हैं नुकसान

Date:

मेकअप करना हम सभी को पसंद है और इसके लिए आपको ऑनलाइन कई वीडियो भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, मेकअप में आई लुक की भूमिका बहुत अहम होती है, लेकिन आंखों का मेकअप करने के लिए भी आपको कई बार प्रैक्टिस करने की जरूरत पड़ती है।

आजकल आंखों में संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ गया है और हर तीसरा व्यक्ति आंखों के संक्रमण से परेशान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों का मेकअप करते समय की गई कुछ गलतियों के कारण भी आपको आंखों में संक्रमण हो सकता है?

अगर नहीं, तो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं वो गलतियां जो जाने-अनजाने में आपकी आंखों को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती हैं और आंखों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है।

गंदे मेकअप ब्रश के कारण आंखों में संक्रमण

कोई भी काम करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में कई बार जल्दबाजी के कारण हम मेकअप ब्रश को रोजाना धोना भूल जाते हैं। आपको बता दें कि मेकअप ब्रश को इस्तेमाल करने से पहले न धोने से आपको त्वचा में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, उसी तरह आंखों पर आई शैडो ब्लेंड करते समय भी आंखों में संक्रमण हो सकता है। इसलिए आंखों का मेकअप हो या चेहरे का मेकअप, सभी मेकअप ब्रश को धोकर सुखाकर ही इस्तेमाल करें।

एक्सपायर्ड मेकअप उत्पादों के इस्तेमाल से संक्रमण

कई बार हम महंगे प्रोडक्ट्स तो खरीद लेते हैं, लेकिन समय पर उनका इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में घर पर रखते-रखते ये प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो जाते हैं और फिर हम इन्हें बिना देखे ही इस्तेमाल कर लेते हैं। यही वजह है कि हमें कई तरह के स्किन इन्फेक्शन होने लगते हैं और इसी तरह हम पलकों के लिए भी मस्कारा का इस्तेमाल करते हैं जो सिर्फ 6 महीने में ही खत्म हो जाता है। बता दें कि अगर आप समय रहते काजल नहीं बदलते हैं तो आपकी आंखों में कीटाणु जा सकते हैं और आपको आंखों में संक्रमण हो सकता है।

मेकअप अच्छे से साफ़ ना करना भी संक्रमण का कारण है

पूरे दिन मेकअप लगाने के बाद रात को घर आते ही सही तरीके से मेकअप हटाना बहुत जरूरी है ताकि आपकी त्वचा खूबसूरत दिखे और कोई भी मेकअप प्रोडक्ट आपकी आंखों में न जा पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप आंखों का मेकअप ठीक से नहीं हटाएंगे तो आंखों पर लगा काजल या कोई भी आई मेकअप प्रोडक्ट अंदर चला जाएगा और आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए सोने से पहले चेहरे पर लगा मेकअप हटा लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...