रिश्ते: जीवन मे वैसे तो हम हर कदम फूंक फूंक कर रखते हैं और अपने जीवन का हर निर्णय सोच समझकर लेते हैं। लेकिन कई बार हम कुछ लोगों को परखने में भूल कर देते हैं और हमारा एक निर्णय हमारी पूरी जिंदगी को प्रभावित करता है। कुछ ऐसा ही होता है जब हम अपने पार्टनर का चुनाव करते हैं। वैसे तो हम सोचते हैं कि हम अपने पार्टनर को ऐसा चुनेंगे जो हमे समझे और हमारी प्रत्येक गतिविधि में हमारा समर्थन करे लेकिन हम चूक जाते और कभी कभी हमारा खुद का निर्णय हमारे लिए नासूर बन जाता है। तो आइए जानते हैं कि उस तरीके को जिससे आप आसानी से पता लगा सकती है कि आपका पार्टनर आपके लिए ठीक है या नहीं…..
गुस्से से रहे सावधान:-
अगर आपके पार्टनर की नाक पर गुस्सा रहता है और वह छोटी छोटी बातों से चिढ़ जाता है और गुस्से में अपना आपा खोकर सामान को इधर उधर फेंकने लगता है। तो आपको ऐसे लोगो से बचकर रहना चाहिए क्योंकि यह लोग मीठी छुरी की भांति होते हैं जिसे उनके हिसाब से नहीं चलाया गया तो वह हाँथ काट देती है। अगर आप ऐसे पार्टनर के साथ है तो यह आगामी समय मे और खतरनाक हो सकता है और वह अपने गुस्से के चलते आपके साथ दुर्व्यवहार भी कर सकता है।
परवाह से परखे:-
कई पार्टनर ऐसे होते हैं कि उन्हें सिर्फ अपना स्वार्थ दिखाई देता है उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती है कि वह किसके साथ है और किस जगह पर वह आपकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान नहीं देता है। तो आप ऐसे पार्टनर से सावधान रहें और उनसे उचित दूरी बना ले क्योंकि उनका यह व्यवहार आपके लिए खतरा साबित हो सकता है।
सम्मान से सम्बंध:-
कहते हैं संबंध सम्मान से विकसित होता है और अगर रिश्ते में सम्मान नहीं है तो आप उसके साथ खुश नहीं रह सकती है। अब अगर आपका पार्टनर ऐसा है जिसे आपके सम्मान से कोई मतलब नहीं है और वह सिर्फ अपनी कहना और सुनना चाहता है। तो आप उससे दूरी बना लीजिए और अपने जीवन मे आगे बढिए क्योंकि बिना सम्मान के रिश्ते को गति देना ठीक वैसे ही है जैसे कटे वृक्ष को पानी से सींचना।
