रिश्ते:- आजकल हर कोई किसी न किसी के साथ रिश्ते में जुड़ा हुआ है। वही कई लोगो के बीच रिश्ता मजबूत होता है तो कई लोगो के बीच रिश्ते में काफी खटास रहती है वह आय दिन आपस मे झगड़ते रहते हैं और इतने झगड़े के बाद भी जबरदस्ती एक दूसरे के साथ रिश्ते में बंधे रहते हैं। लेकिन कई ऐसे संकेत होते हैं जो बताते हैं कि अब आपका पार्टनर आपके साथ जबरन जुड़ा हुआ है और उस रिश्ते को खींच रहा है। तो आइए जानते हैं वह संकेत जो आपको बता देंगे कि अब आपका पार्टनर आपके साथ रिश्ते में नहीं रहना चाहता है।
जाने वह संकेत जो बताते है कि अब आपका पार्टनर आपके साथ नहीं रहना चाहता:-
जब आपका पार्टनर आपके साथ नहीं रहना चाहता है तो वह आपसे दूर दूर भागता है और जब भी आपको उसकी जरूरत होती है वह आपके आस पास नहीं मौजूद होता है। वह सिर्फ़ अपने बारे में सोचता है और आपपर गौर नहीं करता उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप अपने जीवन मे क्या कर रहे हैं। वही जब आप उसे अपनी मदद के लिए बुलाते हैं तो वह टाल मटोल करता है।
अगर आपके दोस्त आपको किसी पार्टी में बुलाते हैं और आप उस पार्टी में अपने पार्टनर के बिना जाते हैं या वह काम के अनगिनत बहाने बनाकर आपको टालता है तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि अब उसका इंटरेस्ट अपने खत्म हो गया है और वह अब आपसे अलग होने की योजना बना रहा है।
यदि आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में है और आप दोनो के मध्य लड़ाई हो रही है लेकिन उसका आरोप सिर्फ आपपर आ रहा है और आपका पार्टनर लड़ाई का सम्पूर्ण दोष आपपर मढ़ देता है तो यह संकेत है कि वह आपसे दूर होना चाहता है और अब अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहता है।
जब दो पार्टनर ने एक को रिश्ते में रहने की ख्वाहिश नहीं होती है तो वह आपके जीवन की गतिविधियों को नहीं जानना चाहता है और न आपसे यह पूंछता है कि आपने पूरे दिन क्या किया। इतना ही नहीं वह आपके द्वारा उससे बात न करने पर भी कोई रिस्पांस नहीं करता है। जो आपके और उसके रिश्ते के खत्म होने का स्पष्ट संकेत है।
