Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Cabinet 2.0 में ये दिग्गज नहीं बना पाये जगह, जानिये कौन हैं


Yogi Cabinet 2.0 में ये दिग्गज नहीं बना पाये जगह, जानिये कौन हैं

लखनऊ: Yogi Cabinet 2.0– उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्तासीन हो गई है। शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। योगी आदित्यनाथ ने दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

Read Also: Yogi Adityanath Government: भाजपा को उखाड़ फेंकने का प्रण लेने वाले भी बने योगी के मंत्री, जानिये क्या है मामला

इससे पूर्व पर्यवेक्षक व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुना गया। योगी की नई कैबिनेट में में जहां कई नए चेहरे हैं तो वहीं, कई का पत्‍ता कट गया है। इनमें तमाम दिग्‍गज शुमार हैं और सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाला नाम पूर्व डिप्‍टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का है।

ब्रजेश पाठक को मिला मौका

योगी आदित्‍यनाथ की पहली सरकार में डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्‍यमंत्री थे। लेकिन, योगी कैबिनेट 2.0 में डॉ. शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को मौका मिला है। जबकि, केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्‍यमंत्री के तौर पर बनाए रखा गया है। इस तरह प्रदेश में फिर दो डिप्‍टी सीएम हो गए हैं।

Read Also : UP News Live Updates: मायावती ने समीक्षा बैठक में पत्रकारों को भी बुलाया, ले सकतीं हैं ये बड़े निर्णय

योगी कैबिनेट 2.0 में आशुतोष टंडन को भी जगह नहीं मिली है, जबकि अब तक उनके जिम्‍मे शहरी विकास, शहरी रोजगार और गरीबी उन्‍मूलन जैसे कई पोर्टफोलियो थे। आशुतोष मध्‍य प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल और वरिष्‍ठ भाजपा नेता लाल जी टंडन के बेटे हैं। इस साल चुनाव में वह लगातार तीसरी बार लखनऊ पूर्व क्षेत्र से जीते हैं। इस बार उन्‍होंने सपा प्रत्‍याशी अनुराग भदौरिया को 49,017 वोटों से मात दी है।

योगी सरकार 2.0 में जगह नहीं बना पाए ये दिग्‍गज

इसके अलावा ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी, जयप्रताप सिंह और मोहसिन रजा जैसे बड़े नाम मंत्रिमंडल से गुम रहे। हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि इनमें से कुछ दिग्‍गजों को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, नीलिमा कटियार, रामनरेश अग्निहोत्री, अशोक कटरिया, गुलाब देवी, श्रीराम चौहान, जय प्रकाश निषाद, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, मनोहर लाल मुन्नू कोरी, अतुल गर्ग, सुरेश कुमार पासी, महेश चंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, डॉ. जीएस धर्मेश, चौधरी उदय भान सिंह, लाखन सिंह राजपूत, अजित पटेल और रमाशंकर पटेल भी योगी आदित्‍यनाथ की नई टीम में जगह नहीं बना पाए।

Exit mobile version