Site icon Buziness Bytes Hindi

मुंबई की खूबसूरती बयां करते हैं ये किले, जरूर जाएं यहां


मुंबई की खूबसूरती बयां करते हैं ये किले, जरूर जाएं यहां

गेटवे ऑफि इंडिया से लेकर जुहू चौपाटी मुंबई की शान बढ़ाते हैं और लोग इन जगहों पर सैर करते हैं। लेकिन आप मुंबई में स्थित किलों के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको यहां के कुछ किलों के बारे में बताते हैं।

बांद्रा किला

सन 1640 में बांद्रा किले का निर्माण पुर्तगालियों ने करवाया था। यहां आपको बता दें कि उस वक्त इस किले का इस्तेमाल प्रहरी के रूप में किया जाता था। लेकिन अब ये किला खंडहर में बदल चुका है। आप भी इस किले में जाकर उस वक्त का अनुभव कर सकते हैं। 

सेवरी किला

सेवरी किला मुंबई में स्थित है और इसका निर्माण सन 1680 में किया गया था। इस किले में जाने के लिए संकरा रास्ता है और यहां से बंदरगाह समेत कई शानदार और खूबसूरत नजारे देखने को मिल सकते हैं। 

Read also: फखर जमान ने तोड़ा विवियन रिचर्डस, जहीर अब्बास का रिकॉर्ड

बॉम्बे किला

बॉम्बे किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा उस वक्त कराया गया था, जब उन्होंने मैनर हाउस का निर्माण किया था। बॉम्बे किला सबसे पुराने किलों में से एक है और ये जमीन 1554-1570 के बीच पुर्तगाल के राजा और्टा से लीज पर ली गई थी। 

वर्ली किला

वर्ली किले का दीदार करने हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां से आप माहिम की खाड़ी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। सन 1675 में वर्ली किले का निर्माण किया गया था। इस किले में एक मंदिर भी है, जहां आप जा सकते हैं। 

Exit mobile version