Site icon Buziness Bytes Hindi

Dividend Stock: अगले हफ्ते ये कंपनियां देंगी निवेशकों को डिविडेंड, जानिए कितना होगा फायदा

au0609

Dividend Stock,EX-Dividend Stock Trade: 7 अगस्त 2023 से शुरु होने वाले नए कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार से निवेशकों को काफी उम्मीदें हैं। आने वाले हफ्ते में कई कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करते दिखाई देंगे। इस में आईसीआईसीआई बैंक सहित कई कंपनी शामिल है। अगले हफ्ते कौन-सी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेगा। इस बारे में हम बताते हैं। इसी के साथ यह भी जाने कि डिविडेंड और एक्स-डिविडेंड के बीच में अंतर क्या है?

पावरग्रिड का शेयर 8 अगस्त को एक्स डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। एलटी फूड्स लिमिटेड शेयर एक्स-डिविडेंड पर 9 अगस्त 2023 को ट्रेड करेगा। जबकि केस्ट्रॉल इंडिया कंपनी 3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा का चुकी है। अगले हफ्ते कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। अगर घरेलू शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इस डिविडेंड का लाभ पाने के लिए आखिरी मौका है।

एक्स डिविडेंड तारीखें

पावर कॉर्पोरेशन ग्रिड के शेयर 8 अगस्त को एक्स डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। पावर ग्रिड कंपनी के निवेशकों को 4.75 रुपए प्रति शेयर का लाभंश देने का ऐलान किया है। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड शेयर 8 अगस्त को एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेगा। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड 3.45 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देगी। केस्ट्रॉल इंडिया ने 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। केस्ट्रॉल इंडिया कंपनी के शेयर 8 अगस्त को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) अपने निवेशकों को 0.5 रुपए लाभ का एक्स डिविडेंट देगी। कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड पर 9 अगस्त 2023 को कारोबार करेगा। एलटी फूड्स लिमिटेड शेयर एक्स-डिविडेंड पर 9 अगस्त 2023 को ट्रेड करेगा। कंपनी अपने निवेशकों को 0.5 रुपए का प्रति शेयर का लाभांश देगी।

डिविडेंड और एक्स-डिविडेंड में अंतर

जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है तो वो मुनाफा का कुछ हिस्सा निवेशकों को बांटती है। ये हिस्सा कंपनी हिस्सेदारी के हिसाब से दिया जाता है। निवेशक को हर शेयर पर लाभ दिया जाता है। कंपनी निवेशकों के लिए एक स्पेशल तारीख की घोषणा करती है। इस तारीख पर कंपनी अपने निवेशक को उसके प्रति शेयर पर लाभ देती है। इसी को डिविडेंट कहते हैं।

एक्स-डिविडेंड वो तारीख है जब निवेशकों के खाते में शेयर दिया जाता है। निवेशकों को लाभ का फायदा उन्हीं शेयरधारक को मिलता है जो एक्स-डिविडेंड की तारीख से पहले कंपनी के शेयर खरीदते हैं। ऐसे में अगर लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं तो एक्स डिविडेंड तारीख से पहले शेयर खरीदना होगा।

Exit mobile version