बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली थी शादी

एंटरटेनमेंटबॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली...

Date:

अक्सर बॉलीवुड सितारे शादी के सवाल पर ‘नो कमेंट्स’ कहकर मीडिया से बचते नजर आए हैं। खासकर, बॉलीवुड अभिनेत्रियां, क्योंकि कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए शादी को करियर का अंत माना जाता है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। दरअसल, बॉलीवुड की कई ऐसी मशहूर अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी बॉलीवुड में कदम रखते ही और बॉलीवुड में आने से पहले ही हो गई थी।

डिंपल कपाड़िया

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का आता है। दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी बनीं डिंपल कपाड़िया ने ‘बॉबी’ की रिलीज से पहले ही उनके साथ सात फेरे ले लिए थे। शादी के वक्त डिंपल की उम्र करीब 16 साल और राजेश खन्ना की उम्र 30 साल थी।

‘बॉबी’ की रिलीज के ठीक 6 महीने बाद 27 मार्च 1973 को डिंपल और राजेश खन्ना ने शादी कर ली। फिर साल 1974 में उन्होंने अपनी पहली बेटी ट्विंकल को जन्म दिया और साल 1977 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी रिंकी को जन्म दिया। हालांकि, साल 1982 में राजेश खन्ना और डिंपल भी अलग हो गए और उन्होंने फिर से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया।

दिव्या भारती

आज भी दिव्या भारती का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल है। उनकी अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. 18 साल की छोटी सी उम्र में दिव्या का करियर अपने चरम पर था जब उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी की, लेकिन उसके एक साल बाद ही दिव्या इस से चली गई ।

नीतू कपूर

इस लिस्ट में चुलबुली नीतू कपूर का नाम भी शामिल है। नीतू कपूर केवल 22 साल की थीं जब उन्होंने कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर से शादी की। उस वक्त नीतू का करियर भी उछाल पर था, लेकिन उन्होंने प्यार और परिवार को चुना। ऋषि और नीतू की जोड़ी ने जितनी कमाल की फिल्में कीं, उतनी ही नजदीकियां असल जिंदगी में भी थीं।

मौसमी चटर्जी

मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी जोड़ी विनोद मेहरा, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, जीतेंद्र, शशि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काफी हिट रही, लेकिन आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी।

अदिति राव हैदरी

अपनी क्यूट अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली अदिति राव हैदरी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली थी। दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और शादी के एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया. फिर साल 2008 में अदिति राव हैदरी ने दिल्ली 6 से बॉलीवुड में एंट्री की। अदिति ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भूमि, बॉस, रॉकस्टार, पद्मावत जैसी बड़ी फिल्में कीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...