Site icon Buziness Bytes Hindi

Ayushman Card धारक मरीजों के इलाज को बहाल हुई ये व्यवस्थाएं


Ayushman Card धारक मरीजों के इलाज को बहाल हुई ये व्यवस्थाएं

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारक मरीजों के इलाज को अब बायोमैट्रिक और रेफरल व्यवस्थाओं को बहाल कर दिया गया है। अब अस्पतालों में भर्ती मरीज के गोल्डन कार्ड की बायोमैट्रिक की जाएगी। इसी के साथ ही अब सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।

Read also: किन रोगियों को मिला आयुष्मान भारत योजना का सबसे ज्यादा लाभ? आरटीआई में खुलासा

कोविड संक्रमण के दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने गोल्डन कार्ड प्राप्त मरीजों के इलाज में बायोमैट्रिक और रेफर करने की व्यवस्था में छूट प्रदान की थी। कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह से रूक गया है। अब कोरोना के रूकने के बाद से प्राधिकरण ने बायोमैट्रिक और अस्पताल रेफर की सुविधा को बहाल कर दिया है।

Read also: ओमिक्रॉन सबवेरिएंट अमेरिका में नए कोविड संक्रमण का 35 प्रतिशत हिस्सा बना

बता दें कि इस योजना के तहत अब तक 240 सरकारी और निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारक मरीजों का इलाज होता था। लेकिन अब गोल्डन कार्ड धारक मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से पहले उसको बायोमैट्रिक लगाना जरूरी होगा। इससे यह पता लगेगा कि व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बना है उसी मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है। योजना में यह व्यवस्था भी बनाई है कि गोल्डन कार्ड धारक मरीज को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

Exit mobile version