Kanpur Violence : ये हैं कानपुर की हिंसा के आरोपी पत्थरबाज, दीजिए सूचना पाइए इनाम,गुप्त रखा जाएगा नाम

उत्तर प्रदेशKanpur Violence : ये हैं कानपुर की हिंसा के आरोपी पत्थरबाज, दीजिए...

Date:

कानपुर। गत शुक्रवार को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कानपुर में भड़की हिंसा के आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए है। कानपुर पुलिस ने आज इस 40 संदिग्ध आरोपियों के पोस्टर जारी कर इनके बारे में जानकारी चाही है। पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर इनमें से किसी आरोपी के बारे में जानकारी है तो उसको पुलिस को बताए।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड जफर हयात सहित चार आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

जानकारी देने वाला नाम और पता गुप्त रखा जाएगा साथ ही पुलिस उसको गुप्त रूप से इनाम दी देगी। कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने अब हिंसा के आरोपियों और उनके आकाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहले पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले 40 लोगों का पोस्टर जारी किया है। वहीं इस मामले को लेकर थाना बेकनगंज क्षेत्र की घटना को लेकर एसआइटी गठित की है। इसी के साथ हिंसा में कहीं टेरर फंडिंग का प्रयोग तो नहीं किया गया है। इसकी भी जांच की जाएगी। वहीं थाना बेकनगंज ने हिंसा में शामिल संदिग्ध 40 पत्थरबाजों की फोटो होर्डिंग पर लगाई है। शहर में प्रमुख स्थानों पर इसके पोस्टर लगाए हैं।

हिंसा में शामिल रहे 40 पत्थरबाजों के फोटो लगाकर पोस्टर जारी किए जाने पर इसकी जनता की ओर से प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। हिंसा मामले में जारी ​किए गए इन 40 पत्थरबाजों के फोटो सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद सामने आए हैं। उसके बाद ही इनको जारी किया गया है। इनकी सूचना कानपुर पुलिस को देने के लिए इंस्पेक्टर बेकनगंज का मोबाइल नंबर 9454403715 जारी किया है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया।

Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

उपद्रव के दौरान इमारतों से भी पथराव की बात सामने आ रही है। हिंसा के दौरान पेट्रोल बम चले थे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने आस-पास के पेट्रोल पंप को सील किया है। इनके सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने करीब 15 इंटरनेट मीडिया और सोशल हैंडल्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...