कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि देशभर में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारों की मानें तो सामान्य स्थिति होने पर सभी पर्यटन स्थलों को खोल दिया जाएगा। तो अगर आप कैंपिंग के शौकीन हैं तो गोवा के इन जगहों पर जरूर जाये –
तालपोना बीच
ये बीच गोवा से महज 7 किलोमीटर दूर है और यहां भीड़ भी बहुत कम रहती है। तो इसलिए कोरोना काल में यह सबसे सुरक्षित बीच है। कैंपिंग के लिए तालपोना बीच परफेक्ट है क्योंकि आप प्राकृतिक चीजों के साथ कैंपिंग का मजा उठा सकते हैं।
पणजी
पणजी को गोवा का हृदय भी कहा जाता है | गोवा का नजदीक से दीदार करना चाहते हैं, तो पणजी में कैंपिंग करें | आप यहां पूरा गोवा की प्राकृतिक खूबसूरती का मजा ले सकते है |
Read also: महाराष्ट्र में एक लाख के पार पहुंचा कोरोना मौतों का आंकड़ा
अंजुना बीच
अंजुना बीच भी कैंपिंग के लिए उपयुक्त जगह है। आपको यहां टेंट की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा हरमिट्स स्टाइल में आपको टेंट सामान्य दर पर मिल जाएगी। कैंपिंग का मजा उठाने के लिए आप अंजुना बीच जा सकते हैं।

