देशभर में नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और बस नवरात्रि खत्म होते ही उसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक का पर्व है, इसमें रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लोग दशहरा के दिन आसपास की खूबसूरत जगहों पर जाते है और दशहरा हॉलिडे सेलिब्रेट करते है | इसी वजह से हम आपको कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन बताएंगे, जहां आप एन्जॉय कर सकते है:
Read also: बरसात के मौसम में फागू है घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
कसोल
कसोल हिमाचल प्रदेश में है, ये कसोल पार्वती नदी के किनारे पर है | आपको बता दे इस जगह को दिल्ली के आसपास की जगहों में सबसे सुन्दर माना जाता है | आप यहां धार्मिक यात्रा के साथ – साथ स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकते है |
मांडवा
मांडवा राजस्थान में है, अगर एकदिवसीय यात्रा करना चाहते है तो यहां जरूर जाए | ये खूबसूरत किलों, हवेलियां और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप जोधपुर और उदयपुर भी जा सकते है |
Read also: जाने रांची में घूमने के लिए कौन-कौन सी है परफेक्ट डेस्टिनेशन
अलवर
दशहरा वीकेंड पर अलवर की यात्रा कर सकते हैं, यहां नीमराना पैलेस हॉलिडे स्पॉट के लिए पॉपुलर है। इसके अलावा यहां आप बाला किला भी देख सकते है और अरावली पहाड़ियों में सरिस्का टाइगर रिजर्व भी जा सकते है |

