Site icon Buziness Bytes Hindi

अनलॉक होते ही हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर जरूर जाए घूमने


अनलॉक होते ही हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर जरूर जाए घूमने

हिमाचल प्रदेश बहुत ही खूबसूरत जगह है , यहां हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप लॉकडाउन की बोरियत को दूर करना चाहते है तो हम आपको कुछ जगह बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। 

मनाली

हिमाचल प्रदेश में मनाली घूमने जा सकते हैं, यहां आप दोस्तों संग खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप जोगिनी वाटर फॉल्स, रोहतांग पास, सोलांग वैली और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जैसी सुन्दर जगहों पर जा सकते है |

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में है, ये पर्यटनीय और दर्शनीय स्थल है। यहां र्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, युद्ध स्मारक, डल झील, त्रियुंड धर्मशाला और ज्वालामुखी देवी मंदिर जा सकते हैं। इसका अलावा कांगड़ा किला भी जा सकते हैं, यहां का इतिहास काफी पुराना है। 

शिमला

शिमला में आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर, चैल, कुफरी, नारकंडा, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी आदि जगहों पर जा सकते हैं। शिमला में समय बिताने में काफी अच्छा लगता है | 

Read also: अब Twitter ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज भी काफी सुन्दर जगह है, यहां तिब्बती संस्कृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। यहां भागसू फॉल्स, नामग्याल मठ, भागसुनाथ मंदिर और ट्रायंड मैक्लोडगंज जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

Exit mobile version