अगर आप कोई ऐसी जगह की तलाश कर रहे है जहां आप कैंपिंग कर सकते है तो इसीलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जगह आप कैंपिंग के मजे ले सकते हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश उत्तराखंड में है जहां हर साल काफी संख्या में लोग आते है और कैंपिंग का मज़ा कर सकते हैं। यहां का नजारा रात के समय काफी खूबसूरत लगता है | इसके अलावा यहां राफ्टिंग समेत कई अन्य एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।
करेरी
करेरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है ये जगह धर्मशाला से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है | ये जगह कैंपिंग के लिए परफेक्ट है क्योंकि आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिलेगा |
नैनीताल
कैंपिंग के लिए नैनीताल भी परफेक्ट है , ये उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में है | यहां आप कैंपिंग, राफ्टिंग , बोटिंग और कई प्राचीन मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
Read also: इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा
पैंगोंग झील
पैंगोंग झील कैंपिंग करने के लिए परफेक्ट है क्योंकि ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां घूमने का अपना अलग ही मजा है। इसके अलावा वातावरण भी काफी सुहावना रहता है।

