अगर आप अनलॉक होने के बाद हैदराबाद घूमने का प्लान कर रहे है तो हम आपको हैदराबाद के कुछ ख़ास जगहों के बारे में बताएगे | हैदराबादी बिरयानी से लेकर यहां के सुंदर स्मारक आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते है यहां घूमने वाली जगहों के बारे में –
चारमीनार
हैदराबाद का चारमीनार में देश-विदेश से पर्यटक आते है | ये जगह पुराने हैदाराबाद के बीचो-बीच स्थित है। चारमीनार की छत तक ऊंचाई 20 मीटर है और साथ में दूसरी मंजिल पर शहर की सबसे पुरानी एक मस्जिद है। शहर में प्लेग खत्म होने की खुशी में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने सन् 1591 में इसका निर्माण करवाया था।
रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी है बाहरी इलाके में स्थित है और ये विशाल फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स है। यहां 500 से ज्यादा अलग-अलग सेट हैं, जिनका इस्तेमाल हिंदू, तेलगू और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में होता है | यहां अंदर आपको कई बेहतरीन चीजें देखने को भी मिलेंगी।
गोलकोंडा फोर्ट
गोलकोंडा किला शहर के केंद्र से 11 किलोमीटर दूर पहाड़ियों पर है | यहां जाएं तो ध्वनि प्रणाली को जरूर देखें, क्योंकि किले के प्रवेश पर की गई आवाज पूरे किले में सुनाई देती है।
Read also: अश्विन को उम्मीद, मजबूत न्यूजीलैंड टीम से होगा सामना
स्नो वर्ल्ड
ये एक थीम पार्क है , यहां आपको बर्फ में खेलने की जगह, मेरी गो राउंड, मूर्तियां, स्नो फॉल सेशन आदि जगह देखने को मिल जाएंगी | इसके अलावा यहां रेसिंग कोर्स और गेम आर्केड भी हैं।

