3 दिन की स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए ये सबसे अच्छी जगहें हैं

ट्रेवल3 दिन की स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए...

Date:

साल 1947 में देश को आजादी मिली थी , और तब से ही इस दिन को बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है । 15 अगस्त भारत के लिए एक ऐसा दिन है जब हर भारतीय उन वीर शहीदों और मशहूर हस्तियों को याद करता है जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 15 अगस्त का जश्न मनाने के लिए कई लोग इधर उधर घूमने जाते हैं. ऐसे में अगर आप स्वतंत्रता दिवस की 3 दिन की छुट्टियों के दौरान परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

जलियांवाला बाग

अमृतसर स्थित जलियाँवाला बाग भारत का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थान है। जलियांवाला बाग 1919 से लेकर आज तक हर भारतीय के लिए बेहद खास जगह मानी जाती है। जलियांवाला बाग में भयानक नरसंहार हुआ था, जिसे आज भी याद किया जाता है। 15 अगस्त के मौके पर हजारों लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

अमृतसर में आप सिर्फ जलियांवाला बाग ही नहीं बल्कि वाघा बॉर्डर भी जा सकते हैं। आप भी बॉर्डर पर होने वाली परेड में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आप स्वर्ण मंदिर भी जा सकते हैं।

आगरा

आगरा एक ऐसी जगह है जहां 15 अगस्त के दिन देश के कोने-कोने से लोग घूमने आते हैं। आगरा में स्थित ताज महल का दीदार करने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ताज महल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता हैं.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप ताज महल के अलावा मेहताब बाग, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा जैसी बेहतरीन जगहों को भी देख सकते हैं। आप आगरा किले में लाइट शो का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप आगरा के मीना बाजार में भी खूब शॉपिंग कर सकते हैं।

तनोट सीमा

यदि आप वाघा सीमा के अलावा किसी अन्य भारत-पाक सीमा का पता लगाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जैसलमेर में तनोट सीमा पर अवश्य पहुंचना चाहिए। गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर 15 अगस्त के दिन घूमने के लिए बेहद खास जगह मानी जाती है।

तनोट बॉर्डर पर बहुत दिन पहले से ही लोग स्वतंत्रता दिवस की तैयारी करने लगते है. 15 अगस्त को यहां होने वाली परेड पर्यटकों के लिए बेहद खास होती है. जैसलमेर में आप कई विश्व प्रसिद्ध किलों और महलों जैसे जैसलमेर युद्ध स्मारक, जैसलमेर किला, जैसलमेर झील आदि को भी देख सकते हैं।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

अगर आपको 15 अगस्त के दिन आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हजारों वीर शहीदों को याद करना है तो राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचना चाहिए।

15 अगस्त के दिन इस जगह को भव्य तरीके से सजाया जाता है और कई राजनेता भी इन शहीदों को याद करने आते हैं। आप युद्ध स्मारक के ठीक बगल में स्थित इंडिया गेट को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और इंडिया गेट के आसपास लाखों लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पहुंचते हैं.

नैनीताल

अगर आप दिल्ली के आसपास स्थित कुछ खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं तो आपको नैनीताल पहुंचना चाहिए। 15 अगस्त के दिन नैनी झील और माल रोड को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

नैनीताल में आप स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ-साथ कई बेहतरीन जगहों का भ्रमण भी कर सकते हैं। जैसे नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, स्नो व्यू पॉइंट। इसके अलावा आप नैनी झील में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related