Site icon Buziness Bytes Hindi

इन जगहों पर यात्रा कर सकते हैं आप, बेहद ही ख़ूबसूरत है ये जगहें

हम जो जगह आपको बताने जा रहे हैं, यकीन मानिए यहां आपको एक बार तो घूमने जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

बीर 

Image Source: Google

ये जगह धर्मशाला से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कि बीर पहाड़ों में छुपा हुआ एक छोटा सा शहर है। यहां आप प्रकृति के अनोखे नजारों का आनंद उठा सकते हैं, और साथ ही शांति और सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग के भी मजे ले सकते हैं। 

अलवर 

Image Source: Google

 एक छोटा सा गांव है अलवर। यहां आप अलवर का किला देख-घूम सकते हैं, जो अपनी वास्तुकाल के लिए काफी जाना जाता है। किले में कई प्रसिद्ध संग्रहालय और कई दुर्लभ हस्तलिपियां भी हैं। इसके अलावा यहां सिलीसेट झील भी है। साथ ही यहां से उगते सूरज और ढलते सूरज को देखने को अलग ही मजा है।

तीर्थन वैली 

Image Source: Google

तीर्थन वैली या घाटी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा कस्बा है। यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। इसके अलावा आप यहां झरनों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरे गांव भी देखने को मिल जाएंगे।

भीमताल

Image Source: Google

नैनीताल से इसकी दूरी महज 22 किलोमीटर है, जहां प्रकृति की अनोखी छटा देखने को मिल जाती है। यहां आप नाव चला सकते हैं, आसपास घूम सकते हैं, सुकूल भरे पल बिता सकते हैं और कुदरत के नजारों को अपनी आंखों में बसा सकते हैं। यहां से आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां कई पुराने मंदिर भी हैं।

Exit mobile version