Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मियों के लिए बेस्ट हैं कर्नाटक के ये बीच, जरूर जाये


गर्मियों के लिए बेस्ट हैं कर्नाटक के ये बीच, जरूर जाये

आप इस गर्मी कर्नाटक घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां के बीच आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यहां के बीच के बारे में.

गोकर्ण बीच

Image Source: Google

कर्नाटक का एक छोटा और प्राचीन शहर है गोकर्ण। यहां के बीच पर आप इस गर्मी जा सकते हैं। यहां आप सैर कर सकते हैं और कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

मरावन्थे बीच

Image Source: Google

कर्नाटक में बात जब सुंदर और शांत बीच की होती है, तो मरावन्थे बीच का जिक्र जरूर होता है। यहां से आप अरब सागर की लहरों के अलावा कोडाचादरी पहाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं और अपने ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

करवार बीच

Image Source: Google

कर्नाटक का करवार बीच काफी रोमांटिक और काफी लोकप्रिय है। इस बीच पर काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं, जिनके लिए यहां कई तरह की एक्टिविटीज भी होती हैं। 

मूरूदेश्वर बीच

Image Source: Google

आपको मूरूदेश्वर बीच पर जरूर जाना चाहिए। यहां से आपको छोटी पहाड़ियां नजर आ जाएंगी और नारियल के पेड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। 

Exit mobile version