Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत की सबसे खतरनाक सड़कें, यहां ड्राइविंग करने में लगता है डर


भारत की सबसे खतरनाक सड़कें, यहां ड्राइविंग करने में लगता है डर

अगर आप भी ऐसी जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

थ्री लेवल जिग जैग रोड

Image Source: Google

थ्री लेवल जिग जैग रोड सिक्किम में है और ये सड़क काफी घुमावदार है। इस सड़क से आपको कई खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले दृश्य दिखेंगे। वहीं, ये सड़क काफी ज्यादा खतरनाक मानी जाती है।

रोहतांग पास

Image Source: Google

हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जो सड़क जोड़ती है, उसे हम रोहतांग पास के नाम से जानते हैं। इस सड़क पर आप वाहन तेज नहीं चला सकते, क्योंकि यहां जाम लगना बेहद आम बात है और यहां गाड़ियां बेहद धीरे-धीरे चल पाती हैं। 

Read also: जस्टिस एन वी रमना होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

चांग ला पास

Image Source: Google

पूरे साल बर्फ से ढका रहना वाला चांग ला पास लद्दाख को तिब्बत से जोड़ता है। यहां जाते समय आपको गर्म कपड़े और मेडिकल किट लेकर जरूर जानी चाहिए। ये सड़क बेहद ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से यहां ड्राइविंग करना बेहद खतरनाक है।

माथेरान-नरेल रोड

Image Source: Google

माथेरान से नरेल को जोड़ने वाली सड़क को माथेरान-नरेल रोड कहा जाता है। यहां की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। लेकिन ये सड़क काफी संकरी है जिस वजह से यहां आप गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं कर सकते।

नाथू ला पास

Image Source: Google

भारत के सिक्किम और दक्षिण तिब्बत की चुम्बी को नाथू ला पास जोड़ता है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड माना जाता है। यहां ड्राइव करना बेहद ही खतरनाक है।

Exit mobile version