Entertainment:- बॉलीवुड इंडस्ट्री कि तमाम अभिनेत्रीयों ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है. इन्होंने अपने हर किरदार चाहे वो मां का हो या प्रेमिका का उसे बखूबी नाभाया है. जी हां इन अभानेत्रियों ने समय समय पर कभी मां बनकर तो कभी प्रेमिका बनकर अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया.
वहीदा रहमान

वहीदा रहमान ने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया. त्रिशूल, नमक हलाल और कुली कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसमें इन्हें अमिताभ बच्चन की मां के तौर पर देखा जा सकता है. वहीं सन 1976 में आई फिल्में कभी-कभी और अदालत में वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल किया हैं।
राखी गुलजार

वहीदा रहमान के साथ-साथ राखी और अमिताभ बच्चन ने भी पर्दे पर मां-बेटे और प्रेमी-प्रेमिका का किरदार नाभाया है. राखी ने फिल्म ‘कभी-कभी’, ‘कसमें वादे’ ‘बरसात की एक रात’ और ‘त्रिशूल’ में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका तो वहीं फिल्म ‘शक्ति’ में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया।
नरगिस दत्त

आईकॉनिक फिल्म मदर इंडिया में 28 वर्षीय नरगिस ने सुनील दत्त की मां की भूमिका निभाई थी। नरगिस सुनील दत्त की हमउम्र थीं। बाद में सुनील दत्त और नरगिस शादी के बंधन में बंध गए। नरगिस दत्त ने साल 1964 में फिल्म ‘यादें’ में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई।
शर्मिला टैगोर

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अमिताभ बच्चन के साथ दोनों ही किरदारों में काम किया है. साल 1973 में आई फिल्म ‘फरार’ में शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन की पत्नी के रूप में दिखाई दी तो वहीं 1982 की फिल्म ‘देश प्रेमी’ में उनकी मां का रोल अदा किया।

