Site icon Buziness Bytes Hindi

त्वचा के लिए जहर हैं ये 7 चीजें, तुरंत खाना बंद कर दें

विशेषज्ञ भी इस बात से सहमत हैं कि त्वचा की असली चमक बाहरी उत्पादों से ज्यादा इस बात पर निर्भर करती है कि आपका आहार कैसा है। अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं जो शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं, तो सबसे महंगी क्रीम भी आपको स्वस्थ-चमकदार त्वचा देने में विफल रहेंगी। अगर आप अपनी त्वचा को पिंपल्स, काले दाग-धब्बे, झुर्रियों आदि से दूर रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बना लें। वे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जो त्वचा के लिए जहर साबित हो सकते हैं, आप नीचे लिखे बिंदुओं से जान सकते हैं-

तले हुए खाद्य पदार्थ

गर्म पकौड़े, कचौरी, समोसा, पूड़ी, इनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, ये चीजें त्वचा के लिए दुश्मन की तरह होती हैं। इन्हें अधिक मात्रा में खाने से त्वचा पर आसानी से मुंहासे हो सकते हैं। खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए ऐसा खाना सिर्फ और सिर्फ नुकसान पहुंचाता है।

फास्ट फूड

इसी तरह बर्गर, पिज़्ज़ा, फ्राइज़ जैसी लुभावनी चीज़ें भी त्वचा के लिए दुश्मन हैं। ये खाद्य पदार्थ कैलोरी, वसा और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के स्रोत हैं, जो त्वचा के लिए अच्छे नहीं हैं। इन चीजों को खाने से ना सिर्फ पिंपल्स की समस्या होती है बल्कि पोषक तत्वों से रहित ये भोजन त्वचा को भी बेजान बना देते हैं।

मसालेदार भोजन

भारतीय खाना तीखा और चटपटा होता है. अगर इन्हें लिमिट में खाया जाए तो ये शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, वहीं इनका ज्यादा सेवन त्वचा संबंधी समस्याओं को न्योता देने लगता है। इसकी जगह ऐसी सब्जियां आदि खाएं जिनमें आपको मसाले और मिर्च में भी स्वाद मिल सके। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

चॉकलेट

बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा चॉकलेट में मौजूद चीनी और कार्ब्स कोलेजन को कठोर बनाते हैं। यह न केवल सीबम उत्पादन बढ़ाता है, बल्कि झुर्रियों को भी बढ़ावा देता है। अगर आप चॉकलेट खाना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट खाएं। इसकी मात्रा भी सीमित रखें।

उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन

जिन खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है वे भी त्वचा के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ब्रेड, पास्ता, आलू जैसी चीज़ें त्वचा पर मुहांसों को आमंत्रित करती हैं। इतना ही नहीं, अगर इसकी अधिक मात्रा शरीर में चली जाए तो त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षण भी समय से पहले चेहरे पर दिखने लगते हैं।

कोल्ड ड्रिंक और शराब

सोडा और अल्कोहल युक्त कोल्ड ड्रिंक दोनों ही ऐसे पेय हैं, जो त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। ये न सिर्फ मुंहासे पैदा करते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी कर त्वचा की चमक भी छीन लेते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं।

Exit mobile version