लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर लोगो ये कहते है की उन्हें रात में नींद नहीं आती है | नींद न आने के कई कारण हो सकते है , प्रमुख तनाव और देर रात मोबाइल स्क्रॉलिंग हैं। रात में नींद ना आने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है | इसके लिए आपका दिनचर्या सही होना चाहिए | अगर आपको रात को नींद नहीं आती है और इस बीमारी से निजात पाना चाहते हैं, तो ये 3 गलती ना करे:
कई लोगो को सोने के समय कॉफी पीने की आदत होती है , इस आदत को बदल दे | हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते है की सोते वक्त कॉफी पीने से नींद नहीं आती है |कॉफी में कैफीन होता है जो नींद में खलल डालता है | इसीलिए शाम में 6 बजे के बाद कॉफी पीने से परहेज करें।
Read also: अनिद्रा की समस्या? तो डाइट में इन चीजों करे शामिल , अच्छी और गहरी नींद आएगी
अक्सर लोग रात को घंटों है मोबाइल स्क्रॉलिंग करते हैं, जिसकी वजह से नींद गायब हो जाती है। अगर आप देर रात मोबाइल चलाते हैं, तो परहेज करें। इसके अलावा रात में काम करते हैं, तो नाइट लाइट एप्लीकेशन का इस्तेमाल करे |
सोने से पहले खाने से पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी और डकार जैसी समस्या हो सकती है। इन समस्याओ के कारण भी नींद में खलल होता है | इसीलिए 2 घंटे पहले रात का खाना खा ले और लाइट वॉकिंग जरूर करें। ध्यान रखें कि रात में लाइट खाना ही खाए , क्योंकि अत्यधिक खाने से अपच हो सकता है |
Read also: Health Benefits of Walnuts: जाने रोजाना अखरोट क्यों खाने चाहिए

