नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2023 में कैपिटल बाजार में हलचल मचने वाली है। अभी एक सप्ताह के भीतर कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में आने वाले हैं। नियामक सेबी के पास कई तरह के सेक्टर की कंपनियां आईपीओ लाने के लिए अपने दस्तावेज जमा कर रही हैं।
Read also: ग्रामीण क्षेत्रों में फिर बढ़ी किरासन तेल और जलावन की लकड़ियों की मांग
अभी तक स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी ने सेबी को 800 करोड़ रुपये के आईपीओ के शुरूआती कागजात जमा कराए हैं। इसके आफर में 250 करोड़ रुपये का ताजा शेयर के अलावा 90 लाख शेयरों का फॉर सेल का आफर भी आएगा।
बताया जाता है कि कंपनी इसके बाद 50 करोड़ रुपये का इश्यू प्लान कर सकती है। बाजारी सूत्रों के अनुसार कंपनी 700 से 800 करोड़ रुपये के बीच बाजार से जुटाना चाहती है। आईपीओ इश्यू से एकत्र होने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज निपटारे और कारोबार के बढ़ाने में किया जाएगा। इसके साथ दूसरे फंड का प्रयोग अन्य काम में भी होगा।
