मेरठ। कल से चार दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि बैंक में अवकाश का लोगों पर कोई असर नहीं पड़ना है। आजकल मोबाइल बैंकिंग, ई-बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं के कारण बैंक में अवकाश पर भी लोगों को काफी आसानी हुई। अब लेनदेन के लिए लोगों को बैंक जाने की जरूरत ज्यादा नहीं है।
Read also: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के काम की है ये खबर, जान लीजिये, कहीं मौका निकल ना जाए
अब बैंक जाए बिना ही लेनदेन के कई काम घर बैठे हो जाते हैं। लेकिन कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना होता है। ऐसे में अगर कोई काम ऐसा है जहाँ बैंक जाना जरूरी है तो जान ले कि अब 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न त्योहारों के कारण कल यानी 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कई प्रान्तों में इन दिनों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि प्रत्येक राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हैं। हालांकि, कुछ दिन ऐसे होते हैं जब पूरे देश में एक साथ बैंक बंद रहेंगे।
Read also: समस्या के समाधान में देरी करने पर बिजली विभाग देगा आपको मुआवजा
14 अप्रैल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक :-
14 अप्रैल को डॉ अम्बेडकर जयंती,बैसाखी, बीजू महोत्सव, बोहाग बिहू है।इस दिन पूरे देश भर के बैंकों में अवकाश रहेगा।
15 अप्रैल को यहाँ बैंक रहेंगे बंद:-
15 अप्रैल को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष दिवस /बोहाग बिहू है। इस कारण जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल को भी बैंक बंद:-
इन दिन पूर्व उत्तरी राज्यों में बैंक में अवकाश रहेगा। वहीं 17 अप्रैल को रविवार है और इसी कारण सभी बैंक पूरे देश मे बंद रहेंगे।
