Site icon Buziness Bytes Hindi

नंदीग्राम में ममता और शुभेंदु के बीच होगा संग्राम


नंदीग्राम में ममता और शुभेंदु के बीच होगा संग्राम

नई दिल्ली: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 57 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें सबसे ख़ास नाम शुभेन्दु अधिकारी का है, जो ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे. नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और कभी उनके करीबी रहे शुभेन्दु अधिकारी के बीच सियासी संग्राम पर मुहर लग गई है. शुभेंदु अधिकारी अभी नंदीग्राम से ही विधायक थे. शुभेन्दु ने नंदीग्राम में किसानों की जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा था.

ममता ने छोड़ी भवानीपुर सीट
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. ममता बनर्जी ने कहा था कि हमने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें 51 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. ममता ने कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी और परंपरागत भवानीपुर सीट वह छोड़ रही हैं. शोभनदेव चट्टोपाध्याय भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Exit mobile version