कपूरथला में नहीं हुई थी बेअदबी, हत्या का दर्ज होगा मुकदमा

फीचर्डकपूरथला में नहीं हुई थी बेअदबी, हत्या का दर्ज होगा मुकदमा

Date:


कपूरथला में नहीं हुई थी बेअदबी, हत्या का दर्ज होगा मुकदमा

  • सीएम चन्नी ने कहा, नहीं मिला बेअदबी का कोई सबूत

चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला स्थित एक गुरुद्वारे में कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि आरोपी व्यक्ति बेअदबी करने के लिए गुरूद्वारा आया था। पंजाब में भूचाल ला देने वाले इस इस मामले में सीएम चन्नी ने बेअदबी का कोई सबूत ना मिलने की बात कही है। सीएम के अनुसार यह हत्या थी और एफआईआर में संशोधन किया जाएगा।

Read also: सिद्धू को ‘सिद्ध’ करने में बीता सीएम चन्नी का पहला महीना

दरअसल रविवार को कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर स्थित निजामपुर गांव के गुरुद्वारा में कथित तौर पर निशान साहिब से बेअदबी करने वाले एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने भी तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए मामले को बेअदबी नहीं बल्कि चोरी का प्रयास बताया था। अब तक आरोपी व्यक्ति द्वारा बेअदबी का प्रयास करने का कोई सबूत भी नहीं मिला है।

गुरुद्वारे में कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसके शरीर पर घाव के 30 निशान हैं। इस व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है क्योंकि कोई भी उसका शव लेने नहीं आया। बेअदबी के साक्षी ना मिल पाने के बाद अब इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Read also: अधिकारिक बैठक में बेटे को लेकर पहुंचे सीएम चन्नी विवाद में घिरे

गौरतलब है की कपूरथला की घटना से एक दिन पूर्व यानि शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी बेअदबी के कथित प्रयास में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों ने पंजाब में भूचाल ला दिया था। इन घटनाओं के पीछे विदेशी हाथ होने और राजनीतिक लाभ उठाने के कथित दावों से पंजाब की राजनीति में भी हलचल मच गयी थी। अब सीएम चन्नी के कपूरथला में बेअदबी का सबूत न मिलने और इसे हत्या बताने से राजनीतिक और जनता की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related