दो दिन में 3 मंत्री व 14 विधायकों की बगावत से भाजपा में हड़कंप

उत्तराखंडदो दिन में 3 मंत्री व 14 विधायकों की बगावत से भाजपा...

Date:


दो दिन में 3 मंत्री व 14 विधायकों की बगावत से भाजपा में हड़कंप

लखनऊ। 2022 चुनाव से पहले लगी इस्तीफे की झड़ी 50 घंटे योगी सरकार के 3 मंत्री और अब तक 14 विधायकों ने छोड़ा BJP का साथ, और लग सकता है एक दर्जन से अधिक इस्तीफों का करंट।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। वोटिंग से कुछ पहले बीजेपी को झटके पर झटके लग रहे हैं. बीते 50 घंटे में यूपी की योगी सरकार और बीजेपी में जिस तरह से इस्तीफों की झड़ी लगी है, उसे देखते हुए अटकलें लग रही हैं कि अभी और इस्तीफे भी हो सकते है. सूत्रों से ऐसा पता चला है कि एक दर्जन विधायकों की लिस्ट है। जो बीजेपी छोड़ सकते हैं। जिसमे एक और मंत्री शामिल हो सकते है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मायावती नहीं लड़ेंगी चुनाव

50 घंटे में तीन मंत्री और 7 विधायकों के इस्तीफे

इन 50 घंटो में सबसे पहले 11 जनवरी, 2022 कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 4 विधायकों ने इस्तीफा दिया। तो वही 12 जनवरी, 2022 कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान समेत 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया ।
योगी सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफे दे दिया. उनके अलावा भदोही से बीजेपी विधायक रवींद्र नांंथ त्रिपाठी ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया. पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना ने भी बीजेपी छोड़कर RLD का दामन थाम लिया। तो वही तीन कैबिनेट मंत्रियों समेत 7 विधायकों ने तो बीजेपी से इस्तीफा देकर खलबली मचा दी ।अगर दर्जन भर विधायकों वाला आंकड़ा सही है तो इसका मतलब ये हुआ कि यूपी बीजेपी में अभी इस्तीफे की एक बड़ी खेप और आने वाली है।

सूत्रों से पता चला है कि यूपी बीजेपी के कुल एक दर्जन विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक इसकी लिस्ट स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को सौंपी है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य तो चौदह तारीख को धमाका करने की बात कह चुके हैं।

सबसे खास बात ये है कि मुंबई में बैठे एनसीपी के मुखिया शरद पवार तक को ये खबर है कि यूपी में बीजेपी के कई विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं, उन्होंने 12 तारीख को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात सार्वजनिक कर दी थी। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आने वाला है ।आप देखेंगे कि अगले कुछ दिनों में हर दिन कोई न कोई नया चेहरा वहां छोड़कर यहां आएगा.’’।

दो दिन में योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा, ‘’जनता नेगेटिव पॉ़लिटिक्स से थक गई है. भेदभाव की राजनीति हो रही है. नफरत की राजनीति हो रही है. बदलाव के लिए प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स के लिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई को और आसान किया.’’

Read also: पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा

अभी तक इन विधायकों ने छोड़ी भारतीय जनता पार्टी

  1. बदायूं के बिल्सी विधायक राधा कृष्ण शर्मा
  2. सीतापुर के विधायक राकेश राठौर
  3. बहराइच की नानपारा विधायक माधुरी वर्मा
  4. संतकबीरनगर के भाजपा विधायक जय चौबे
  5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
  6. कानपुर के बिल्हौर विधायक भगवती सागर
  7. एमएलए बृजेश प्रजापति
  8. एमएलए रोशन लाल वर्मा
  9. एमएलए विनय शाक्य
  10. एमएलए अवतार सिंह भड़ाना
  11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
  12. शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा
  13. धंर्म सिंह सैनी मंत्री सहारनपुर नकुड़ से
  14. बाला अवस्थी धौरहरा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related