Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News Today: कूडे के ढेर में लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप, 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर

देहरादून। विकासनगर इलाके में कूडे के ढेर में भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग धीरे-धीरे विकराल होती जा रही है। आग की विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

Also read: खाई में गिरा ट्रक तीन लोगों की मौके पर मौत,गैस कटर से काटकर निकाले शव​​​​​​​

राजधानी के विकासनगर इलाके के शीशमबाड़ा स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कूड़े के एक बड़े ढेर में आग लग गई। पहले आग की अनदेखी की गई। लेकिन जब यह विकारल रूप लेने लगी तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। आग के लगातार विकाराल रूप लेने से देहरादून, डाकपत्थर और अन्य स्थानों से भी फायर ब्रिगेड टीम की और गाडियों को बुला लिया गया।

अब तक 30 से अधिक गाडियों के पानी का इस्तेमाल किया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बताया जाता है कि फायर ब्रिगेड टीम ने आग को बढ़ने से रोक लिया है। लेकिन आग बुझाने में अभी तक काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Exit mobile version